एक्सप्लोरर

वोट देने के लिए कोई दे रहा है पैसों का लालच तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई आपको पैसों को लालच देकर  आपका वोट खरीदने की कोशिश करता है तो आप उसकी शिकायत कहां कर सकते हैं. यहां जान लीजिए अपने अधिकार.

Election In India: केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. इसके अलावा देश के और भी राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसी के चलते कई बार वोट लेने के नाम पर रिश्वत और पैसे बांटने जैसी खबरें अक्सर आती रहती है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर पैसे देकर वोट लेने के आरोप लगाते रहते हैं. इन्हीं सब से निपटने के लिए अब चुनाव आयोग ने कमर कस ली है. साथ ही राजनेताओं को एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने को लेकर सख्त हिदायत पहले ही दी जा चुकी है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई आपको पैसों को लालच देकर आपका वोट खरीदने की कोशिश करता है तो आप उसकी शिकायत कहां कर सकते हैं.

कोई वोट के बदले पैसों का लालच दे तो यहां करें शिकायत

दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोटरों को रिझाने का शोर अब थम सा गया है. कल यानी 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में इस चुनाव में पार्टियों ने एक दूसरे पर वोटरों से वोट लेने के लिए पैसे बांटने के खूब आरोप लगाए. इन सभी में वोटरों को सतर्क रहने की जरूरत है. आपका वोट आपका अधिकार है आप जिसे चाहें दे सकते हैं. अब अगर फिर भी कोई उम्मीदवार आपका वोट खरीदने की कोशिश करता है तो आप इसकी शिकायत cVigil ऐप के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं. इस ऐप पर जाकर आप पैसा बांट रहे उम्मीदवार की तस्वीर अपलोड करके शिकायत लिखकर भेज सकते हैं. CEC का दावा है कि आपकी शिकायत के 100 मिनट के भीतर एक्शन ले लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ये है कलयुगी औलाद! प्रॉपर्टी के चक्कर में पिता के अंतिम संस्कार में विवाद, शव के भी दो टुकड़े करने की मांग

ऐप के अलावा इस तरह भी की जा सकती है शिकायत

अगर कोई आपको वोट देने के बदले पैसे या अन्य कोई लालच दे रहा है, तो यह चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन और एक गंभीर अपराध है. आप संबंधित ऐप के अलावा इलेक्शन कमीशन के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा अपने क्षेत्र के नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर या 112 नंबर पर कॉल करके इसकी सूचना दे सकते हैं. अगर आपके पास वीडियो या तस्वीर हो तो यह आपके केस को बेहद मजबूत बना सकता है.

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा में देरी से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री तो छात्रा ने लगाया जुगाड़, गेट के नीचे कर दी खुदाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aadhar Card: आधार के नए एप पर मिल रहीं ये 6 बड़ी सुविधाएं, 4 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
Aadhar Card: आधार के नए एप पर मिल रहीं ये 6 बड़ी सुविधाएं, 4 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
EPS Pension: न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget