एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर आए मैसेज पर तुरंत ना करें क्लिक, खाता हो सकता है खाली

लोगों को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के इनविटेशन के तौर पर मैसेज भेजें जा रहे हैं. अगर आपके पास ऐसा मैसेज आ रहा है और अपने इस पर क्लिक कर दिया है. तो आपके अकाउंट से भी पैसे गायब हो सकते हैं.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का वक्त अब बहुत नजदीक आ गया है. श्रद्धालुओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है. इसी महीने 22 तारीख को अयोध्या में इस कार्यक्रम का आयोजन होना है. जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत भारत की कई बड़ी दिग्गज हस्तियां अयोध्या पहुंचेंगी. इसी बीच खबर आ रही है कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर लोगों को फर्जी मैसेज भेज कर उनके साथ फ्रॉड भी किया जा रहा है. कैसे हो रहा है ये फ्राॅड? आइए जानते हैं इस खबर में. 

ऐसे किया जा रहा फ्राॅड

जैसे-जैसे अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तारीख नजदीक आती जा रही है. वैसे-वैसे करोड़ों श्रद्धालुओं में भगवान राम के दर्शन करने का उत्साह और बढ़ता जा रहा है. 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है. जिसके लिए देश भर के तमाम श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने की तैयारी में है. कई लोग तो अभी से अयोध्या पहुंच चुके हैं. एक और जहां प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारियां तेज है. तो वहीं दूसरी और खबर आ रही है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नाम पर ठगी कर रहे हैं. 

लोगों को इसके इनविटेशन के तौर पर मैसेज भेजा जा रहा है. अगर आपके पास ऐसा मैसेज आ रहा है और अपने इस पर क्लिक कर दिया है. तो आपके अकाउंट से भी पैसे गायब हो सकते हैं. ठग इसके लिए एक एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं. जो डाउनलोड होने के बाद फोन का पूरा एक्सेस मांगती है. अगर आपने एक्सेस दे दिया तो फिर बैंक अकाउंट से लेकर आपकी तमाम पर्सनल जानकारी भी ठगों के पास पहुंच सकती है. 

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपको भी  राम मंदिर से जुड़ा हुआ कोई भी मैसेज फोन के जरिए या व्हाट्सएप के जरिए आता है. तो उस पर क्लिक करने से बचें. क्योंकि जानकारी के अनुसार राम मंदिर से जुड़ी कोई भी कमेटी इस प्रकार का मैसेज किसी को नहीं भेज रही है. अगर गलती से आपने ऐसे मैसेजों पर क्लिक कर दिया है तो फिर आप तुरंत साइबर क्राइम में इसकी रिपोर्ट करें. जिससे आपको होने वाला नुकसान बच सकता है. 

यह भी पढ़ें: इस साल आएंगे दो खतरनाक सौर तूफान... तो जानिए पृथ्वी पर कब-कब आएंगे संकट के बादल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
दिव्यांग पेंशन में इजाफा, किस उम्र के लोगों के लिए कितना बढ़ा पैसा?
दिव्यांग पेंशन में इजाफा, किस उम्र के लोगों के लिए कितना बढ़ा पैसा?
iPhone फटने से डिलीट हुईं वेडिंग एल्बम, शख्स को फिर करनी पड़ी 'शादी', मिला बड़ा मुआवजा
iPhone फटने से डिलीट हुईं वेडिंग एल्बम, शख्स को फिर करनी पड़ी 'शादी', मिला बड़ा मुआवजा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget