एक्सप्लोरर

Aadhaar Rules: बिना बायोमेट्रिक्स के भी बन जाएगा आधार कार्ड, इन खास लोगों को मिलती है सुविधा

Aadhaar Card Without Biometric: जब भी आप आधार कार्ड बनवाने जाते हैं तो सबसे पहले आपके बायोमेट्रिक्स लिए जाते हैं, जिसमें आपकी उंगलियों और आंखों की रेटीना का डेटा होता है.

Aadhaar Card Without Biometric: आधार कार्ड का इस्तेमाल देशभर के करोड़ो लोग कर रहे हैं, इससे आप गैस कनेक्शन से लेकर बैंक खाता तक खुलवा सकते हैं. ये एक सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसे आप अपने एड्रेस या बर्थ प्रूफ के तौर पर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आधार कार्ड को लेने से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है. इसमें हाथों की सभी उंगलियों और आंखों की रेटीना का डेटा होता है. इसे बायोमेट्रिक्स डेटा कहा जाता है. लेकिन अगर किसी की हाथ की उंगलियां नहीं हैं और आंखों से भी अंधा है तो ऐसे में उसका आधार कैसे बन सकता है? आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

बिना बायोमेट्रिक्स के कैसे बनता है आधार?
दरअसल जब भी किसी ऐसे व्यक्ति का आधार कार्ड बनाया जाता है तो उसे एक खास फॉर्म भरने के लिए दिया जाता है, जिसे बायोमेट्रिक्स एक्सेप्शनल फॉर्म कहा जाता है. यानी ऐसा शख्स जिसके बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जा सकते हैं. हाथ की उंगलियां और आंखें नहीं होने पर बिना बायोमेट्रिक्स के भी आधार बनवा सकते हैं और ये उसी तरह से वैध होगा जैसा बाकी आधार कार्ड होते हैं.

देने होंगे ये दस्तावेज 
अगर कोई शख्स ऐसा है तो उसे सबसे पहले आधार सेंटर पर लेकर जाएं, इसके बाद आपको वहां एक एड्रेस प्रूफ, एक प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट देना होगा. आधार सेंटर पर ही आपको एक्सेप्शनल फॉर्म भी मिलेगा. इसके बाद उस शख्स का आधार बनकर तैयार हो जाएगा. इस बात का ध्यान रहे कि आधार कार्ड बनाने के लिए कोई भी फीस नहीं लगती है. आधार से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं. 

आधार भारत के लोगों के लिए जारी किया जाने वाला एक आइडेंटिफिकेशन नंबर है. इसके लिए सिर्फ एक ही बार आवेदन करना होता है. आधार में किसी वर्ग विशेष या फिर उम्र के लोगों के लिए कोई नियम नहीं है. यानी किसी भी वर्ग या समुदाय के लोग आधार कार्ड बनवा सकते हैं, साथ ही बच्चों का भी आधार बन सकता है. एक बार आधार नंबर मिलने के बाद यही जीवनभर के लिए मान्य होगा.

ये भी पढ़ें - Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए कहां और कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें कितनी लगती है फीस? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?
हाफिज़ और मौलाना कैसे चलाते हैं अपना घर, क्या है इनकी आमदनी का जरिया, कितनी होती है कमाई?
हाफिज़ और मौलाना कैसे चलाते हैं अपना घर, क्या है इनकी आमदनी का जरिया, कितनी होती है कमाई?
Bank Fraud Alert: OTP नहीं आया, फिर भी कट गए पैसे? इन तरीकों से भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
Bank Fraud Alert: OTP नहीं आया, फिर भी कट गए पैसे? इन तरीकों से भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
Salary SavingTips: सैलरी मिलते ही उठाएं ये कदम, फिजूल खर्च से बचेंगे और बढ़ेगी बचत
Salary Saving Tips: सैलरी मिलते ही उठाएं ये कदम, फिजूल खर्च से बचेंगे और बढ़ेगी बचत

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget