एक्सप्लोरर
CBI ने शुरू की Sushant Case की Inquiry, Mumbai Police से किस मायने में अलग होगी ये जांच?
सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की जांच का तरीका मुंबई पुलिस के जांच के तरीके से अलग है, लिहाजा सीबीआई अब उन जगहों पर भी जाएगी, जहां अभी तक मुंबई पुलिस नहीं पहुंची थी. जैसे सीबीआई रिया चक्रवर्ती के घर जा सकती है, सुशांत के दोस्तों के घर जा सकती है और उनसे पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा सीबीआई सुशांत के नौकरों से भी पूछताछ कर सकती है. सीबीआई की टीम सुशांत के घर जाकर क्राइम सीन को रिक्रिएट भी करेगी. इसके अलावा सीबीआई की जांच मुंबई पुलिस की जांच से किन और मायनों में अलग होगी, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता इंद्रजीत राय.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion



















