PM Narendra Modi के Birthday पर हुआ कुछ ख़ास, Coast Guard और बच्चों ने किया दिल ख़ुश करने वाला काम
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंडियन कोस्टगार्ड ने अंडमान निकोबार से स्वच्छता की खास सौगात दी है. संयोग ऐसा कि शनिवार को जब पूरा देश पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहा था तब भारतीय तटरक्षक बल अंडमान निकोबार में विश्व-प्रसिद्ध हैवलॉक आईलैंड में इंटरनेशनल कोस्टल क्लीन-अप डे मना रहा था. हर साल सितबंर महीने के तीसरे शनिवार को 'वर्ल्ड कोस्टल क्लीन अप डे' यानि विश्व तटीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है. क्योंकि इस बार ये 17 सितंबर को था इसलिए इंडियन कोस्टगार्ड ने दुनिया के सबसे सुंदर बीच माने जाने वाले हैवलॉक आईलैंड के तटों से कचरा हटाने का अभियान पूरा किया. वैसे तो भारतीय तटरक्षक बल हर साल इंटरनेशनल कोस्टल क्लीन-अप डे मनाते आया है या लेकिन इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में भारतीय तट रक्षक बल ने अर्थ साइसेंस मंत्रालय के साथ मिलकर देशभर के 75 समुद्री तट और बीच स्वच्छता के लिए चुने थे. 5 जुलाई से तटीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई और 75 दिनों तक चलने के बाद शनिवार को कोस्टल क्लीन अप डे के दिन अभियान समाप्त हो गया.

























