Rahul Gandhi की Rajasthan Bharat Jodo Yatra में साथ आए Ashok Gehlot-Sachin Pilot कितनी टिकेगी दोस्ती
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में खत्म होकर झालावाड़ होते हुए राजस्थान आ चुकी है. 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक का रास्ता तय किया है और अब वो राजस्थान में है. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कितना भारत जोड़ा है, इसका तो पता लगना अभी बाकी है. लेकिन लगता है कि राजस्थान में आने के साथ ही राहुल गांधी ने कम से कम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को तो जोड़ ही दिया है. अब क्या वाकई अशोक गहलोत और सचिन पायलट जुड़ गए हैं या फिर सिर्फ राहुल गांधी के सामने दोनों जुड़ने का दिखावा कर रहे हैं, बता रहे हैं अविनाश राय.















