एक्सप्लोरर

AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल बोले- 'एकतरफा नहीं होता लव जिहाद, सबको मिलनी चाहिए सजा'

सांसद बदरुद्दीन अजमल लव जिहाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. मुस्लिम हितों की बात करने वाले अजमल की असम में काफी पैंठ है.

Badruddin Ajmal Latest News: एआईयूडीएफ (AIUDF) के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि लव जिहाद एकतरफा नहीं होता है. इसकी सजा सबको बराबर मिलनी चाहिए. इसके साथ ही बदरुद्दीन अजमल ने 'डिप्टी सीएम' का तंज भी कसा. जिसे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, बीते दिनों देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून बनाने पर उचित फैसला लेने की बात कही थी. जिसके बाद माना जा रहा है कि अजमल ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर ही ये तंज कसा है.

एकतरफा नहीं होता है 'लव जिहाद' - बदरुद्दीन

फडणवीस के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि 'लव जिहाद दोनों तरफ से होता है. केवल मुस्लिम युवक के साथ हिंदू लड़की का जाना लव जिहाद नहीं है. हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की जाती है, तो वो भी लव जिहाद होगा. ऐसे मामलों में भी कार्रवाई कर सजा दी जानी चाहिए.' अजमल का कहना है कि लव जिहाद का मामला एकतरफा नहीं माना जा सकता है. बता दें कि बदरुद्दीन अजमल इस तरह के विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं. 

क्या फडणवीस पर कसा 'डिप्टी सीएम' का तंज?

बदरुद्दीन अजमल ने देवेंद्र फडणवीस पर 'डिप्टी सीएम' बताते हुए इशारा किया कि महाराष्ट्र में उनके हाथ में कुछ नहीं है. बता दें कि बीते दिन देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि 'श्रद्धा वालकर मामले के बाद सदन को लगता है, महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामलों बड़े पैमाने पर नजर आए हैं. लव जिहाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार अन्य राज्यों के कानूनों का अध्ययन करेगी और उचित निर्णय लेगी.'

श्रद्धा मर्डर केस से महाराष्ट्र में उठी लव जिहाद कानून की मांग

लव जिहाद को लेकर कई भाजपा शासित राज्यों में कड़े कानून बनाए गए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इसी बाबत सवाल पूछा गया था. जिसके जवाब में फडणवीस ने कहा था कि 'हमने सदन को आश्वस्त किया है कि अलग-अलग राज्यों में लव जिहाद पर बनाए गए कानूनों का अध्ययन किया जाएगा. उसके आधार पर हमारी सरकार उचित निर्णय लेगी, ताकि किसी भी महिला या लड़की को किसी साजिश का शिकार न होना पड़े.'

अजमल ने हिंदुओं को लेकर दिया था विवादित बयान

बीते दिनों असम के नेता बदरुद्दीन अजमल ने हिंदुओं में शादी की उम्र पर विवादित बयान दे डाला था. अजमल ने कहा था कि वो(हिंदू) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं. 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है. उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

'हिंदू 40 साल से पहले गैरकानूनी तरीके से 1,2,3 बीवियां रखते हैं', बदरुद्दीन अजमल का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget