एक्सप्लोरर

'हिंदू 40 साल से पहले गैरकानूनी तरीके से 1,2,3 बीवियां रखते हैं', बदरुद्दीन अजमल का विवादित बयान

Badruddin Ajmal Hits Out At BJP: एआईयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिमों को स्कूल, कॉलेज, नौकरियों सभी जगह से विस्थापित किया जा रहा है.

Badruddin Ajmal Latest News: एआईयूडीएफ (AIUDF) के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बदरुद्दीन अजमल ने कहा, बीजेपी सरकार मुसलमान को हर जगह अलग-थलग करने में लगी हुई है. मोदी सरकार सिर्फ हिंदुओं को मजबूत बनाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भी मज़बूत बनना चाहिए. अजमल ने कहा, कर्नाटक हिजाब मामले को लेकर पीएम मोदी ने कुछ भी नहीं बोला. 

इस दौरान वो बातों-बातों हिंदुओं में शादी की उम्र पर अजमल विवादित बयान दे बैठे. उन्होंने कहा, ये लोग आज कल नया मुद्दा ले आए हैं. कौन कितनी उम्र में शादी करेगा. अजमल बोले, वो(हिंदु) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं. 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है...उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए.

सभी जगह से मुस्लिमों को किया जा रहा विस्थापित

अजमल ने कहा, स्कूल हो, कॉलेज हो, नौकरी हो, सभी जगह मुसलमानों को विस्थापित किया जा रहा है. दरअसल बदरुद्दीन अजमल का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग कॉलेज खोले जाने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कर्नाटक बक्फ बोर्ड मुस्लिम लड़कियों के लिए राज्य में करीब 10 कॉलेज खोलेगा.

मुस्लिम लड़कियों को कॉलेज की बात पर ये बोले सीएम

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिनमें कहा गया था कि उनकी सरकार ने वक्फ बोर्ड को राज्य में मुस्लिम छात्राओं के लिए 10 कॉलेज खोलने की सहमति दे दी है. बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा था,'... मुझे नहीं पता, यह उनका (वक्फ अध्यक्ष का) निजी विचार हो सकता है. हमारी सरकार में किसी भी स्तर पर इस पर चर्चा नहीं हुई है और यह मेरी सरकार का रुख नहीं है. अगर कुछ है तो वक्फ अध्यक्ष मेरे पास आएं और बात करें.'

कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने किया था ये दावा

कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना शफ्ती सादी ने हाल ही में कहा था कि राज्य के विभिन्न जिलों में प्रति कॉलेज 2.5 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए 10 कॉलेज शुरू करने का फैसला किया गया है और मुख्यमंत्री और मंत्री जोले ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है. उन्होंने कहा था कि राज्य के दक्षिण कन्नड़, शिवमोगा, कोडागु, चिक्कोडी, निप्पनी, कलबुर्गी, बीजापुर, बागलकोट और अन्य स्थान पर नए कॉलेज खोले जाएंगे.

स्मृति ईरानी से मुलाकात की सादी ने कही थी बात

सादी ने कहा था कि हिजाब विवाद के बाद वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय की ओर से़ महिला कॉलेज शुरू करने की मांग की थी. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात की थी. हालांकि, सादी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वक्फ बोर्ड के स्तर पर चर्चा हो चुकी है और मामला अभी सरकार के पास नहीं पहुंचा है. न्होंने कहा, 'प्रस्ताव अभी तैयार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में सरकार को भेजा जाएगा.'

ये भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब ने चाइनीज चॉपर से किए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े! गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पास फेंक दिया था हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget