Taliban के कब्जे की बीच, Afghanistan की आखिरी उम्मीद का सत्य वचन
आज सत्य वचन ये है कि भले ही काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया हो, भले ही तालिबानी अब सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अफगानिस्तान में अब भी लोकतंत्र की एक उम्मीद बची हुई है। वहां एक बड़े नेता हैं और वो अब भी देश छोड़कर भागे नहीं, बल्कि तालिबान से आमने-सामने लड़ाई की बात कर रहे हैं। दरअसल तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है लेकिन अब भी एक इलाका है जहां तक तालिबान नहीं पहुंच पाया। उस इलाके में 1 लाख लोग रहते हैं, उनके पीछे एक नेता खड़ा है और वो कहता है यही है कि सीने पर गोली खा लेंगे लेकिन तालिबान के आगे झुकेंगे नहीं। कौन है वो नेता, कहां है वो जगह...तो चलिए देख लेते हैं अफगानिस्तान की आखिरी उम्मीद के सत्य वचन
All Shows





































