ट्रेन के आगे रील बना रहा था लड़का, अगले ही पल कांड हो गया, कमजोर दिल वाले Video से दूर रहें
Viral Video: ट्रेन की पटरियों के बगल में चलकर एक लड़का रील बनवा रहा था. तभी अचानक हाई स्पीड ट्रेन आ जाती है और उसको टक्कर मार देती है. दिल दहला देने वाली पूरी क्लिप देखिए

Trending Train Accident Video: सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. कुछ तो इस चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. अक्ल तब आती है जब कोई अनहोनी हो जाती है. ऐसा ही एक हादसा एक लड़के के साथ तब हुआ जब वो रेलवे ट्रैक के पास रील (Making Reel Near Railway Track) बना रहा था और अचानक ट्रेन आ जाती है.
वीडियो शूट करने की सनक ने तेलंगाना में एक 17 साल के युवक की जान पर बन आई. हालांकि, उसे गंभीर चोटें आई हैं. हनमकोंडा जिले के काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बहुत करीब चलने के दौरान ये हादसा हुआ. तब अचानक पीछे से हाई स्पीड में ट्रेन आ जाती है और लड़के को टक्कर मारती हुए निकल जाती है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
A teenager was critically injured after being hit by a speeding train while he was trying to make a reel for Instagram along a railway track in Telangana. #Instagram pic.twitter.com/QFBqHlZdnW
— Mansimran Kaur (@Mansimran27) September 4, 2022
ट्रेन की चपेट में आया लड़का
वीडियो में आपने देखे कि जेब में हाथ डाले एक लड़का पीछे से आ रही ट्रेन के साथ ट्रैक पर चलते हुए दिखाई दे रहा है. कुछ ही सेकंड में वह ट्रेन की चपेट में आ जाता है और एक तरफ फिका जाता है. जबकि, उसका दोस्त जो मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, लड़के को पहले चेतावनी भी देता है.
कौन है ट्रेन की चपेट में आया ये युवक
ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो 17 साल के चिंताकुला अक्षय राजू का है. इस घटना की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं और उसे वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हनमकोंडा जिले के वड्डेपल्ली गांव का रहने वाला ये युवक इंजीनियरिंग का छात्र बताया जा रहा है. रील (Reel) बनाने की दीवानगी की वजह उसने लगभग अपनी जान गंवा दी थी. उसके सिर में गंभीर चोट आई है और पैर-हाथ भी चोटिल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें:
ट्रेन से लिफ्ट लेते अंकल का Video वायरल, नहीं यकीन तो खुद देख लो























