एक्सप्लोरर

ट्रेन और ​प्लेटफार्म के बीच फंस गई लड़की, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू ऑपरेशन का ये Video

Viral Video: आंध्र प्रदेश के दुव्वाडा में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच एक छात्रा बुरी तरह फंस जाती है, जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Trending Andhra Pradesh Railway Station: विशाखापत्तनम जिले के ​दुव्वाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक भयानक हादसा हो गया, जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. यहां ट्रेन से उतर रही एक छात्रा ट्रेन और ​प्लेटफार्म के बीच फंस जाती है. हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और बचावकर्मियों ने छात्रा को बचा लिया. ​दुव्वाड़ा के विज्ञान कॉलेज में एमसीए की पढ़ाई कर रही इस छात्रा का नाम शशिकला है, जो गुंटूर-रायगढ़ा एक्सप्रेस से उतरते समय रेलवे ​प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई थी. ये महिला ट्रेन से उतरते समय, यात्री डिब्बे और ​प्लेटफार्म के बीच फंस गई. महिला लगातार दर्द की वजह से रो रही थी. आरपीएफ के जवानों ने पीएफ कोपिंग तोड़कर उसको वहां से निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार ​प्लेटफार्म पर उतरते वक्त शशिकला का पैर फिसल गया और वह ​प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच जा फंसी, जिससे उसका पैर मुड़ गया और ट्रैक में फंस गया. शशिकला कॉलेज जा रही थी और अन्नावरम से ​दुव्वाड़ा पहुंची थी. तभी ​प्लेटफार्म पर उतरते वक्त उसका पैर फिसलने से ये हादसा हो गया. घायल छात्रा मदद के लिए चिल्लाने लगी. स्टेशन के अधिकारी तुरंत कार्रवाई में जुट गए और ट्रेन चालक को ट्रेन को रोक रखने का आदेश दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के समय छात्रा कितनी परेशान थी.

वीडियो देखिए:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

 

डेढ़ घंटे तक फंसी रही छात्रा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छात्रा दर्द से कराह रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, रेलवे अधिकारी उसको हिम्मत दे रहे हैं और जल्द ही सब ठीक होने की बात भी कह रहे हैं. घटना के तुरंत बाद, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. छात्र को बाहर निकालने के लिए उन्होंने ​प्लेटफार्म का एक हिस्सा काट दिया. डेढ़ घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के कारण गुंटूर-रायगढ़ एक्सप्रेस के प्रस्थान में डेढ़ घंटे की देरी हुई और मार्ग पर अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ.

ये भी पढ़ें:

हाथी की मूर्ति के नीचे फंस गया भक्त, पब्लिक बोली- इतनी ओवर भक्ति भी ठीक नहीं...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget