एक्सप्लोरर

Parle-G बिरयानी के बाद पेश है चाय बिरयानी! बिरयानी के साथ होती बर्बरता देख सिर पीट लेंगे आप, देखें वीडियो

Viral Video: मीट और चावल से बनने वाली बिरयानी में इस महिला ने चाय मिला दी है और नाम दिया है चाय बिरयानी. अब सोशल मीडिया यूजर्स ये सब देखने के बाद अपनी सिर दीवार पर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

बिरयानी पूरी दुनिया में खाई जाने वाली डिश है जिसे खुश्बूदार चावल और मीट के साथ बनाया जाता है. इसके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं. लेकिन जरा सोचिए बिरयानी के दीवानों को जब ये पता लगे कि उनकी फेवरेट डिश के साथ छेड़छाड़ और ज्यादती की जा रही है तो उनके दिलों पर क्या बीतेगी और वो किस कदर भड़क जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बिरयानी के साथ छेड़छाड़ नहीं बल्कि उसके साथ नाइंसाफी करती हुई दिखाई दे रही है. मीट और चावल से बनने वाली बिरयानी में इस महिला ने चाय मिला दी है और नाम दिया है चाय बिरयानी. अब सोशल मीडिया यूजर्स ये सब देखने के बाद अपनी सिर दीवार पर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

महिला ने बिरयानी में डाल दी चाय

रसोई में नए नए फूड एक्सपेरिमेंट करने का जुनून अब इस हद तक पहुंच गया है कि लोगों ने बिरयानी में चाय डालकर चाय बिरयानी बनाना शुरू कर दिया है. एक महिला ने चाय के स्वाद के साथ बिरयानी का ऐसा अजीबोगरीब फ्यूजन तैयार किया कि लोग देखकर दंग रह गए और इसे नाम दिया चाय बिरयानी. महिला वीडियो में बिरयानी को चाय के कप में सर्व करती दिखाई दे रही है. सर्व करते हुए वो कह रही है कि जिन लोगों को बिरयानी और चाय पसंद है उन्हें अब मजा आने वाला है. खासकर चाय लवर के लिए तो ये बिरयानी मजेदार होने वाली है. महिला ने इस बिरयानी में पारंपरिक मसालों के साथ चायपत्ती मिला दी है जिससे इसका नाम चाय बिरयानी रख दिया गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tahoor Fatima Raad (@tahoorfatima_raad)

पारले जी बिरयानी भी बना चुकी है महिला

महिला का नाम Heena kausar raad और महिला पारले-जी बिरयानी भी बना चुकी है जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है. पारले-जी बिरयानी बनाने पर भी महिला को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा था. बहरहाल बिरयानी लवर्स और चाय लवर्स दोनों के लिए इस तरह की बिरयानी जोर का झटका है और अपने पसंदीदा खाने और पेय के साथ इस तरह की छेड़छाड़ होते देख लोगों को गुस्सा आ गया है और वो अपनी भड़ास कमेंट बॉक्स में निकाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

भगवान माफ नहीं करेगा, बोले यूजर्स

वीडियो को  creamycreationsbyhkr11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी भड़ास निकालते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस महिला की तरफ से मैं आपसे माफी मांगता हूं. एक और यूजर ने लिखा...रिलेक्स गाइज, महिला है, कोई गाली नहीं देगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अलग लेवल की दुश्मनी निकाल रही हो तुम बिरयानी से, भगवान माफ नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget