जब महिला और उसकी BFF ने गलती से सूंघा जहरीला फूल, जानिए फिर क्या हुआ?
टिकटॉकर और संगीतकार रफ़ाएला वेमैन ने अपनी सहेली के साथ मिल कर एक जहरीले फूल को सूंघा, जिसकी वजह से नींद में उसे अजीब सपने नजर आए. इस बात की जानकारी खुद वेमैन ने वीडियो शेयर कर दी है.

अच्छी महक और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल हर किसी को पसंद होते हैं. फूलों की महक हमारे दिमाग को राहत पहुंचाती है, लेकिन अगर इन्हीं फूलों की महक अपके लिए जहर के बराबर बन जाए, तो आप क्या करेंगे? दरअसल एक महिला और उसकी सहेली ने गलती से एक जहरीले फूल को सूंघ लिया, जिसके बाद उन्हें नशा सा लगने लगा था. इस बात की जानकारी खुद इस महिला ने इंटरनेट पर दी है.
टिकटॉकर और सिंगर रफ़ाएला वेमैन ने गलती से एक जहरीला फूल सूंघ कर खुद को ड्रग दे दिया था और साथ ही उसकी सहेली ने भी फूल को सूंघा था, जिसकी वजह से दोनों को भयानक नींद का नशा छा गया था. जानकारी के मुताबिक इस जहरीले फूल का नाम डेविल्स ब्रीथ है जिसमें एक किस्म का नशा रहता है और ये नींद में भ्रम पैदा करता है. वहीं वीडियो को शेयर करते हुए वेमैन ने लिखा कि 'मैंने और मेरी सहेली ने इस खूबसूरत फूल को देर रात तक सूंघा था'. साथ ही बताया कि जब वो सोई तो उसे पहली बार बड़े अजीब से सपने नजर आए.
वेमैन ने शेयर किया फूल का वीडियो
रफ़ाएला वेमैन ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जब उसने फूल के बारे में गूगल किया तब फूल के खतरनाक होने की जानकारी मिली. वेमैन ने एक वीडियो पोस्ट किया जहां उसने फूल के बारे में बताया कि वो वास्तव में जहरीला था.
'डेविल्स ब्रीथ' के नाम से भी जाना जाता है फूल
फूल बुरुंडंगा घातक नशीला फूल है, जिसे 'डेविल्स ब्रीथ' के नीम से भी जानते हैं. इसे ज्यादा देर तक सूधंने से मतिभ्रम हो सकता है. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक ये फूल कोलम्बिया में 1 साल में 50,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कर चुका है.























