एक्सप्लोरर

80 साल तक दिमाग में फंसी रही सुई, फिर भी जी गई महिला, माता-पिता ने बचपन में की थी हत्या की कोशिश!

ये सुई महिला के दिमाग में बचपन से ही फंसी हुई थी. डॉक्टरों का कहना है कि इस महिला के माता-पिता ने इसके पैदा होने के बाद इसकी हत्या करने की कोशिश की होगी.

रूस से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक 80 साल की महिला के दिमाग में सुई पाई गई है. इस सुई को लेकर कहा जा रहा है कि महिला के दिमाग में यह सुई पूरी जिंदगी रही, लेकिन फिर भी उसने अपना पूरा जीवन बिना किसी तकलीफ के गुजारा. एक रेडियोलॉजिस्ट ने जब महिला का एक्स-रे स्कैन किया, तब उन्होंने वृद्ध महिला को बताया कि उनके मस्तिष्क के अंदर एक 3 सेंटीमीटर की सुई मौजूद है. ये सुई दिमाग के पार्श्विका लोब में फंसी हुई थी. 

सखालिन हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि ये सुई महिला के दिमाग में बचपन से ही फंसी हुई थी. डॉक्टरों का कहना है कि इस महिला के माता-पिता ने इसके पैदा होने के बाद इसकी हत्या करने की कोशिश की होगी. 1930 के दशक में अकाल के समय सोवियत संघ काल के दौरान बड़ी संख्या में लोग गरीबी की समस्या से जूझ रहे थे. डॉक्टरों ने दावा किया इसी आकाल की वजह से माता-पिता ने इस महिला को छोटेपन में मौत के घाट उतारने की कोशिश की होगी. उन्होंने इसकी हत्या करने के लिए उसके सिर के उस सॉफ्ट हिस्से यानी फॉन्टानेल में सुई डाल दी, ताकि वह मर जाए. 

फॉन्टानेल में डाली जाती थी सुई

भुखमरी और अकाली के दौरान कई माता-पिता ने अपने शिशुओं की जान लेने के लिए यह विकल्प चुना था. वह दिमाग को नुकसान पहुंचाने के लिए बच्चे के फॉन्टानेल में सुई डालते थे. ताकि फॉन्टानेल बंद हो जाए और बच्चे की मृत्यु के कारण का पता भी न चल पाए. इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को कभी-भी सिर दर्द की समस्या होती थी. हालांकि इसके अलावा, उसके शरीर पर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला. 

महिला की हुई सर्जरी

दिमाग में सुई की मौजूदगी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी करने की ठानी. क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं इसकी वजह से उसे कोई शारीरिक कष्ट या नुकसान न झेलना पड़े. सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है. 

ये भी पढ़ें: इस देश में फैली जानलेवा 'रहस्यमयी बीमारी', देखते ही देखते सैकड़ों बच्चों को मारा 'लकवा', हर दिन हो रहीं मौतें, सामने आया डरावना VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
52 सालों बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, अस्पताल में खुशी से झूम उठा परिवार- वीडियो वायरल
Mother First Flight: पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
पायलट बेटे ने मां को कराया पहला हवाई सफर, वीडियो वायरल
Video: बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़
बच्चा बार बार खो रहा था सामान, मां ने लगा दिया गजब का जुगाड़

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget