एक्सप्लोरर

गहरी नींद में सोते रहे मां-बाप...और 6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे

बच्चे के पैरेंट्स डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे को देखने के लिए गए तो वह दंग रह गए. उन्होंने देखा कि उनके बच्चे के शरीर से लगातार खून बह रहा है.

Indiana Boy Eaten Alive By Rats: इंडियाना से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 6 महीने के बच्चे को चूहों के झुंड ने जिदा कुतर डाला है. बच्चा अपने पालने में आराम से सो रहा था. तभी चूहों ने उसपर हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि चूहों ने बच्चे को 50 से ज्यादा बार काटा और सिर्फ काटा ही नहीं, उसके शरीर को बुरी तरह से कुतर भी डाला. इस घटना की खबर माता-पिता को तब लगी, जब उन्होंने अगली सुबह बच्चे को खून से लथपथ पाया.  
   
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार की है. बच्चे के पैरेंट्स डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे को देखने के लिए गए तो वह दंग रह गए. उन्होंने देखा कि उनके बच्चे के शरीर से लगातार खून बह रहा है. जब इस घटना की खबर पुलिस को लगी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और माता-पिता दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया. माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे का ठीक से ख्याल नहीं रखा और उसको नेगलेक्ट किया. इस घटना के आरोपियों में माता-पिता के अलावा, बच्चे की चाची डेलानिया थुरमन का भी नाम शामिल है. पुलिस ने डेलानिया को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो उसी घर में रहती थी. 

बच्चे के शरीर से बह रहा था खून

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के गाल, नाक, माथे, पैर, हाथ, जांघ, हाथ और पैर की उंगलियों पर चूहों के काटने के काफी सारे निशान हैं, जिनमें से काफी खून बह रहा था. पुलिस ने बताया कि बच्चे के सीधे हाथ को चूहों ने कोहनी तक कुतर डाला था. उसकी उंगुलियों के कुछ हिस्सों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया था. जिसकी वजह से हड्डियां बाहर को निकल आईं थीं. इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत इंडियानापोलिस के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड चढ़ाया. 

चूहों ने पहले भी कई बार काटा

इस घटना पर पुलिस ने कहा कि इस परिवार में लड़के के तीन और छह साल के भाई-बहन और दो और पांच साल के चचेरे भाई भी हैं. जिस घर में यह परिवार रहता था, वहां काफी गंदगी थी. पूरा घर कूड़ा-करकट और चूहे की पॉटी से भरा हुआ था. बच्चे के पिता ने कहा कि मार्च में चूहों की वजह से दिक्कत शुरू हुई थी. ऐसा पहली बार नहीं है, जब घर के किसी बच्चे को चूहे ने काटा हो. इससे पहले घर के दो और बच्चों को सोते वक्त चूहों ने बुरी तरह काटा था. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर 'छपरी' अंदाज में दौड़ा रहा था बाइक, वैन से हुई जबरदस्त टक्कर, दोनों हवा में उछले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Viral Video : 'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget