एक्सप्लोरर

VIDEO: गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर 'छपरी' अंदाज में दौड़ा रहा था बाइक, वैन से हुई जबरदस्त टक्कर, दोनों हवा में उछले

बाइक स्टंट का यह कोई पहला वीडियो नहीं है. इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इन वीडियोज़ को देखने के बावजूद लोग अपनी जान को खतरे में डालते हैं.

'नजर हटी दुर्घटना घटी'...ऐसा लगता है जैसे इस कहावत का निर्माण आज के जमाने के लिए ही किया गया है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि देशभर में रोजाना कई सड़क हादसे होते हैं. इन हादसों में कई मासूम लोगों की जान भी चली जाती है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जानबूझकर या कहें अपनी गलतियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं. ये वो लोग होते हैं, जिन्हें सड़क पर अपने स्टंट की शेखी बघारनी होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक अंदाज में बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 बाइक राइडर्स अपनी बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर फुल स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं. जबकि पीछे से आ रहा एक शख्स इनकी वीडियो बना रहा है. 2 में से एक राइडर ने इतनी तूफानी अंदाज में बाइक दौड़ाई कि वह बाइक पर से अपना कंट्रोल खो बैठा. पहले तो उसे लगा कि शायद यह सड़क खाली है. इसपर और गाड़ियां नहीं आती जातीं. हालांकि रास्ते में ही इनका पाला सामने से आ रही एक वैन से पड़ जाता है. एक तरफ से बाइक स्पीड में आ रही होती है और दूसरी तरफ से वैन. बस फिर क्या था, बाइक राइडर की वैन से जबरदस्त टक्कर हो जाती है. जिसके बाद लड़की और लड़का दोनों ही डिसबैलेंस होकर जमीन पर मुंह के बल गिर जाते हैं. 

आए दिन वायरल होते हैं ऐसे वीडियोज़

बाइक स्टंट का यह कोई पहला वीडियो नहीं है. इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इन वीडियोज़ को देखने के बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालते हैं. सोशल मीडिया पर नाम बनाने और पॉपुलर होने के लिए आजकल बड़ी संख्या में युवा खतरनाक स्टंट को अंजाम दे रहे हैं. कई लोगों की तो इसकी वजह से जान तक चली गई है. लेकिन फिर भी इस तरह की दुर्घटनाओं के होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mr_rider (@cute_rider_s)

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसपर कई सारे कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने कहा, 'लड़की को पूरा थ्रिल मिल गया होगा. कहती होगी मेरे वाले के पास तो KTM है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'लड़की को भी हेलमेट पहनाना चाहिए था.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कोई दुख नहीं हो रहा. क्योंकि ऐसे लोग की वजह से बेगुनाह लोगों की जान चली जाती है.'

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'स्वर्ग की सीढ़ी' चढ़ने चला था शख्स, पहाड़ों से अचानक फिसला पैर, 300 फीट नीचे गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget