एक्सप्लोरर

Video: पार्क में खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, डरा देगा हादसे का वीडियो

Viral Video: सोसाइटी के पार्क में खेलते बच्चे पर अचानक दो कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्ता उसके पैर पकड़कर झूले से गिरा देता है. बच्चे की चीख पर युवक डंडे से कुत्तों को भगाकर बचाता है. देखें वीडियो.

Dog Attacked Child: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. यह घटना एक सोसाइटी के पार्क की है, जहां बच्चे रोजाना की तरह खेल रहे थे. खेलकूद के इसी माहौल में अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको डरा दिया. यहां एक बच्चे पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया.

गिरते ही बच्चा डरकर लगा चिल्लाने 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा झूले पर बैठा खेल रहा था. तभी अचानक दो कुत्ते वहां आ गए. इनमें से एक कुत्ता सीधे बच्चे पर झपट पड़ा और उसके पैर को पकड़ लिया. कुत्ते ने इतनी मजबूती से पकड़ बनाई कि बच्चा झूले से नीचे गिर पड़ा. गिरते ही बच्चा बुरी तरह डर गया और चीखने लगा.

बच्चे की चीख सुनकर पास में मौजूद अन्य बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन वे भी डर के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और हाथ में डंडा लेकर कुत्तों को भगाने लगा. युवक ने काफी कोशिश की, लेकिन कुत्ता बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालांकि वीडियो कहां का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. आखिरकार युवक ने जोर लगाकर कुत्ते को अलग किया और बच्चे को छुड़ाया. गनीमत रही कि बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि बच्चे को चोटें आईं और वह काफी सहम गया.

यह पूरी घटना सोसाइटी की एक बिल्डिंग में खड़े शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget