एक्सप्लोरर

शख्स ने 29 मिनट तक पानी में रोककर रखी सांस! ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड- डरा देगा वीडियो

मारिचिक ने बताया कि 20 मिनट तक तो यह काम बहुत मुश्किल लगा. उनके डायाफ्राम (सांस की मांसपेशी) सिकुड़ने लगे और शरीर बार-बार उन्हें सांस लेने के लिए मजबूर कर रहा था.

सोशल मीडिया और दुनिया भर की खबरों में इन दिनों क्रोएशिया के एक फ्रीडाइवर का नाम खूब सुर्खियों में है. इस शख्स का नाम है विटोमिर मारिचिक. इन्होंने वो काम कर दिखाया जो आम इंसान सोच भी नहीं सकता. मारिचिक ने 3 मीटर गहरे पूल में पूरे 29 मिनट और 3 सेकंड तक सांस रोके रखी, इस दौरान उन्होंने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और पिछले रिकॉर्ड को करीब 5 मिनट से तोड़ दिया. सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ लोगों के होश उड़ गए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें खुद मारिचिक अपना अनुभव बताते दिखाई दे रहे हैं.

खास ट्रेनिंग और एक्सरसाइज से 29 मिनट तक रोक ली सांस

हम और आप आमतौर पर कुछ सेकंड या ज्यादा से ज्यादा 1-2 मिनट तक ही सांस रोक सकते हैं. लेकिन 1-2 मिनट भी बहुत होते हैं और फेफड़ों का दम घुटने लगता है. लेकिन फ्रीडाइवर ऐसे लोग होते हैं जो खास ट्रेनिंग करके पानी के अंदर बहुत देर तक सांस रोक सकते हैं. इसके लिए वे खास तरह की सांस लेने की एक्सरसाइज़ करते हैं, ध्यान लगाते हैं और शरीर को इस स्थिति के लिए तैयार करते हैं.

20 मिनट तक सब ठीक था, उसके बाद उखड़ने लगी सांसे लेकिन नहीं मानी हार

मारिचिक ने बताया कि 20 मिनट तक तो यह काम बहुत मुश्किल लगा. उनके डायाफ्राम (सांस की मांसपेशी) सिकुड़ने लगे और शरीर बार-बार उन्हें सांस लेने के लिए मजबूर कर रहा था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उनका मन शांत हो गया और वे आखिरकार 29 मिनट तक पानी के अंदर बिना सांस लिए रह गए. मारिचिक ने यह रिकॉर्ड 14 जून को बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड एक और क्रोएशियाई फ्रीडाइवर बुदिमिर सोबात के नाम था, जिन्होंने 2021 में यह कारनामा किया था. अब मारिचिक ने दुनिया को दिखा दिया कि मेहनत, ट्रेनिंग और हिम्मत से इंसान असंभव लगने वाले काम भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: खड़े-खड़े चकरघिन्नी बन गई BYD की कार, जिसने देखा वीडियो उसने दांतों तले दबा लीं उंगलियां

यूजर्स का घुटने लगा दम

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों में होड़ मच गई कि ये शख्स है कौन. अमूमन 29 सेकंड सांस रोकना भी एक इंसान के लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन लोगों को हैरानी हुई कि 29 मिनट सांस रोकना तो असंभव है. जिसके बाद एक यूजर ने लिखा...भाई ये झूठ है या फिर वो इंसान मर गया होगा...ऐसा कैसे हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा...खास ट्रेनिंग करने से ये संभव हो पाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मेरा तो सुनकर ही दम घुट रहा है.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के गले पर मारा हाथ और सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार, बीकानेर का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बीमार पड़े अमेरिकी व्लॉगर, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों की कर दी जमकर तारीफ
भारत में बीमार पड़े अमेरिकी व्लॉगर, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों की कर दी जमकर तारीफ
क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Embed widget