एक्सप्लोरर

'लापता' कुत्ते का पोस्टर हटाया, तो गुस्साई महिला ने पकड़ लिया शख्स का कॉलर, सरेआम लगाए थप्पड़, नोचे बाल- VIDEO

यह पूरा विवाद मिसिंग कुत्ते के पोस्टर को हटाने से शुरू हुआ. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके एक लापता कुत्ते के पोस्टर को सोसायटी के प्रेसिडेंट ने हटवा दिया.

नोएडा की रेजिडेंशियल सोसायटीज़ तो जैसे जंग का अखाड़ा बन गई हैं. यहां से आए दिन कोई न कोई लड़ाई-झगड़े और जुबानी खिटपिट का वीडियो वायरल होता रहता है. अब इन दिनों एक नए वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचाई हुई है. इस वीडियो में एक महिला सोसायटी के प्रेसिडेंट के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि ये घटना नोएडा सेक्टर 75 के AIMS गोल्फ एवेन्यू सोसायटी की है. 

यह पूरा विवाद मिसिंग कुत्ते के पोस्टर को हटाने से शुरू हुआ. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके एक लापता कुत्ते के पोस्टर को सोसायटी के प्रेसिडेंट ने हटा दिया. बस इतनी सी बात पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने भरी सोसायटी में सरेआम ही प्रेसिडेंट की कॉलर पकड़ ली और उसके साथ बहस करने लगी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किस कदर प्रेसिडेंट का कॉलर पकड़े हुए है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिला ने न सिर्फ प्रेसिडेंट का कॉलर पकड़ा, बल्कि उसे सरेआम कई थप्पड़ भी लगाए और बाल भी नोचे.

प्रेसिडेंट के साथ महिला ने की बदतमीजी 

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि प्रेसिडेंट ने महिला से सिर्फ अपना बचाव करने की कोशिश की. उसने कहीं भी महिला की ढीटता का जवाब हाथ उठाकर नहीं दिया. हालांकि महिला मौका पाते ही बार-बार उनपर हमला करती नजर आई. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में लाल टीशर्ट में दिख रही महिला का नाम आशी सिंह है. जबकि प्रेसिडेंट का नाम नवीन मिश्रा है, जिसका महिला कॉलर पकड़ी नजर आ रही है. 

लापता कुत्ते का पोस्टर हटाने पर बवाल

नवीन बार-बार महिला से सही ढंग से बात करने को कहते हैं. लेकिन महिला बदतमीजी करना नहीं छोड़ती. वह लगातार उनका कॉलर पकड़े रहती है. यहां तक कि पुलिस को बुलाने की धमकी भी देती है. वीडियो में नवीन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "मैंने सिर्फ कुत्ते का पोस्टर ही हटाया था, तो इसमें आपको क्या दिक्कत हो रही है". महिला यह सुनते ही भड़क जाती है और हाथापाई पर उतर आती है. इसके बाद वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के लिए आते हैं. लेकिन फिर भी महिला नवीन के साथ हाथापाई करना जारी रखती. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: iPhone 15 का ऐसा क्रेज़, सप्लाई में हुई देरी तो 'पीटपाट' करने सीधे स्टोर पहुंच गए कस्टमर्स, चले बंपर लात-घूंसे- VIDEO 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget