एक्सप्लोरर

iPhone 15 का ऐसा क्रेज़! सप्लाई में हुई देरी तो 'मारपीट' करने सीधे स्टोर पहुंच गए कस्टमर्स, चले बंपर लात-घूंसे- VIDEO

iPhone 15 को लेकर दिल्ली के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में स्टाफ और कस्टमर्स के बीच जमकर बवाल हो गया. यह बवाल इतना आगे बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची.

Apple iPhone 15 का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है. जब से आईफोन 15 सीरीज़ की बिक्री शुरू हुई है, तब से ही लोगों में इसे खरीदने की होड़ सी मच गई है. अब राजधानी दिल्ली में iPhone 15 की वजह से मारपीट का गंभीर मामला देखा गया है. दिल्ली के कमला नगर इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में स्टाफ और कस्टमर्स के बीच जमकर बवाल हो गया. यह बवाल इतना आगे बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची. जिसके बाद स्टाफ और कस्टमर्स के बीच लात-घूंसे चलना शुरू हो गए. 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये लड़ाई हुई किस बात पर. दरअसल बात कुछ ऐसी है कि कस्टमर्स को iPhone 15 चाहिए था. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक स्टोर ने उसे iPhone 15 की सप्लाई करने में देरी की. जिसके बाद कस्टमर्स का गुस्सा भड़क गया और मारपीट का ये सिलसिला शुरू हो गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को स्टोर के स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.

सप्लाई में देरी से नाराज थे कस्टमर्स 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि iPhone 15 की सप्लाई में देरी से कस्टमर्स कितने आगबबूला हैं. उन्होंने स्टोर में ही स्टाफ को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया. आलम ये था कि खींचातानी की वजह से स्टाफ के कपड़े तक निकल गए. इस दौरान स्टोर की कुछ महिला स्टाफ कस्टमर्स को रोकती हुईं नजर आईं, लेकिन वे इतने ज्यादा गुस्से में थे कि उन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कानूनी कर्रवाई की है. 

लोगों में iPhone 15 का क्रेज़

बता दें कि Apple iPhone 15 सीरीज़ के फोन हाल ही में लॉन्च किए गए हैं, जिनको लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. मुंबई और दिल्ली में स्थित आइफोन के स्टोर्स पर फोन खरीदने वालों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं. लोग स्टोर के बाहर लंबी कतारों में लगकर iPhone 15 खरीदने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: टॉयलेट में गिरी 'Apple Watch' को निकाल रही थी महिला, खुद कमोड में बुरी तरह फंसी, सामने आई PHOTOS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget