Funny Video: पत्नी संग चलती बाइक पर वीडियो बना रहा था शख्स, फिर जो हुआ वो वाकई मजेदार है
Funny Video: मजेदार वीडियो में देख सकते हैं कि फर्राटा भरती बाइक पर ही पति ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन किया और पत्नी के साथ वीडियो बनाने लगा. वीडियो में इसके बाद जो कुछ हुआ बड़ा मजेदार है.

Funny Video: आमतौर पर हम जब भी मोबाइल यूज करते हैं तो एकाध बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का रुख जरूर करते हैं. मगर यहां आते ही मिनट कब घंटों में बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता. वजह है यहां एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो की भरमार, जिन्हें एक बार देखों तो बार-बार देखने का मन करता है. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा है और दोनों बाइक पर कहीं जा रहे हैं. मगर कुछ देर बाद वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है कि दिनभर हंसी नहीं रोक पाएंगे.
चलती बाइक पति ने बनाया वीडियो
कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि पति-पत्नी बाइक पर सवार हैं और वाहन पूरी रफ्तार में फर्राटा भर रहा है. मगर तभी पति ने जेब से मोबाइल निकाला और वीडियो बनाने लगा है. उसने जैसे ही मोबाइल का कैमरा ऑन किया तो पत्नी ने ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. दरअसल ऐसा लगा कि पत्नी वीडियो बनाने से खूब नाराज है और इस बीच उसका रिएक्शन जबरदस्त लगता है. इसमें पति का रिएक्शन भी देखने लायक होता है.
यहां देखिए मजेदार वीडियो
View this post on Instagram
लोगों को बहुत पसंद आया वीडियो
पति-पत्नी का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जो नेटिजन को बहुत पसंद आया है. इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और पचास हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. मजेदार वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि एक बाइक राइड तो मैं भी डिजर्व करता हूं. ऐसे एक यूजर ने लिखा, 'दोनों के बीच लड़ाई हो गई और पति अपनी पत्नी को उसके घर छोड़ने जा रहा है.' एक कमेंट में लिखा गया, 'भाई आपका नॉलेज तो कमाल का है.'


















