एक्सप्लोरर

Viral: पत्नी को कैंसर... पति ने बदली दी फ्लाइट, एयरलाइन को करना पड़ा 6.6 लाख रुपये का भुगतान

Viral Post Couple: टॉड ने बताया एयरलाइन की ग्राहक सेवा से बहुत कम मदद मिली और उन्होंने अमेरिका वापस लौटने के लिए 8,000 डॉलर का भुगतान किया. यह किराए का लगभग दोगुना था.

US News: अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के एक दंपति से न्यूजीलैंड एयरलाइन द्वारा वापसी फ्लाइट बदलने के लिए 8,000 डॉलर (तकरीबन 6 लाख 62 हजार 771 रुपया) लिया गया. दरअसल चार महीने के लिए छुट्टी मनाने आए एक जोड़ी को अचानक पता चला कि उनकी पत्नी के पित्ताशय में कैंसर है और उनके पास केवल चार महीने बचे हैं.

डेढ़ महीने में ही आना पड़ा वापस 

टॉड (75) और पेट्रीसिया (60) चार महीने की छुट्टी मनाने के लिए फ्लाइट से बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से ऑकलैंड आए थे. अभी इनकी छुट्टियां और मौज-मस्ती शुरू ही हुई थी कि अचानक उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी को कैंसर है. जिसके बाद उन्होंने अपने सारे प्लान कैंसिल कर दिए और वापस घर लौटने का फैसला लिया और अपनी वापसी के लिए एयरलाइन से संपर्क किया.

एयरलाइन ने नहीं की कोई मदद 

टॉड ने जब अपनी वापसी फ्लाइट की तारीख बदलने के लिए और पहली फ्लाइट बुक करने में मदद के लिए न्यूजीलैंड एयरलाइन को फोन किया, तो उन्हें काफी ज्यादा पैसा भुगतान करने के लिए बोला गया. स्थानीय न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, टॉड ने बताया कि पहली कॉल पर ही मैंने अपने पत्नी की स्थिति के बारे में उन्हें बताया और उनसे कहा कि मुझे घर जाना है. आगे टॉड ने बताया, 'जिसके बाद उन लोगों ने मुझे कुछ देर इंतजार कराया, जिसके बाद मुझे कुछ ऐसा सुनना पड़ा, जिसकी मुझे जरा भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने बताया कि दूसरी फ्लाइट बुक करने के लिए मुझे ज्यादा भुगतान करना होगा. यह बातें सुनने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा था कि में क्या करूं, क्योंकि एक ओर मेरी पत्नी की तबियत खराब और दूसरी ओर इतना बड़ा भुगतान करना मेरे लिए एक चुनौती बन गया".

वापसी के लिए 8 हजार डॉलर का किया भुगतान 

टॉड ने बताया कि एयरलाइन की ग्राहक सेवा से बहुत कम मदद मिली और उन्होंने अमेरिका वापस लौटने के लिए 8,000 डॉलर का भुगतान किया. यह किराए का लगभग दोगुना था. टॉड ने बताया कि वे लोग निर्दयी या असभ्य नहीं थे, परंतु उन लोगों का कहना था कि यहां ऐसा ही होता है और हम कुछ नहीं कर सकते.

एयरलाइन कंपनी ने मांगी माफी

एयरलाइन ने बयान जारी कर दंपति से माफी मांगी और अमेरिका पहुंचने के बाद दंपति को पूरा शुल्क वापस कर दिया. साथ ही एयरलाइन कहा कि यह स्पष्ट है कि हम अपने यात्रियों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और इस मामले में हमारी नीतियां काम नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'मोदी का परिवार', यूजर्स ने इस अंदाज में कही 'मन की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget