एक्सप्लोरर

Video: पार्सल को कूड़े की तरह फेंकते नजर आए कर्मचारी, रेलवे ने दी सफाई

Viral News: गुवाहाटी स्टेशन पर पार्सल को कूड़े की तरह फेंक रहे लोगों का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था. जिसके वायरल होने के बाद रेलवे ने अपनी सफाई दी है.

Trending News: देश में रोजाना हजारों ट्रेन (Train) रेलवे ट्रैक पर दौड़ती हैं और लाखों ही यात्रियों (Passenger) का उनके गन्तव्य तक पहुंचाती हैं. यात्रियों के अलावा रेलवे लोगों के आर्डर किए गए सामानों और जरूरी डाक को भी समय पर एक शहर से दूसरे शहर ले जाने का काम करती हैं. रेलवे सफर के दौरान यात्री तो अपने सामान की जिम्मेदारी खुद उठाता है और उसका रख-रखाव भी सुरक्षित तरीके से करता है.

फिलहाल रेलवे से अपना सामान पार्सल किए जाने पर हर किसी के दिमाग में यहीं सवाल घूमता है कि क्या रेलवे भी उसके सामान का अच्छा ध्यान रखती है. हाल ही में इसी सवाल का जवाब देता हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. जिसमें ट्रेन से पार्सल किए गए सामान को निकालते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. यह लोग पार्सल किए गए सामान को कूड़े की तरह फेंकते दिख रहे हैं.

पार्सल को कुड़े की तरह फेंकते दिखे लोग

सोशल मीडिया पर भूपेंद्र नाम के शख्स ने इस वीडियो को अपलोड किया है, जिसके साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से पार्सल को किसी कूड़े की तरह निकाला जा रहा है. इस दौरान ट्रेन से पैकेज निकाल रहे लोगों को उसे हवा में इधर-उधर फेंकते साफ देखा जा सकता है.

यूजर्स को आया रेलवे पर गुस्सा

इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर आग ही लग गई और बड़ी ही संख्या में यूजर्स इस पर रेलवे को निशाना बनाते हुए इस पर सफाई मांगने लगे. कुछ यूजर्स का कहना है कि रेलवे में पैकेजों की हैंडलिंग बहुत लापरवाह तरीके से होती है. वहीं कुछ यूजर्स ने रेलवे पर लोगों के पार्सल की देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया है.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दी सफाई

फिलहाल इस पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) ने अपनी साफ पेश कर दी है. रेलवे का कहना है कि यह एक पुराना वीडियो है, वहीं पार्सल (Parcel) को अनलोड करने और संभालने के लिए रेलवे कर्मचारी नहीं बल्कि संबंधित पार्टी के प्रतिनिधि जिम्मेदार होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि  रेलवे विभिन्न पार्टियों को अनुबंध के आधार पर पार्सल स्पेस की बुकिंग की पेशकश करता है.

इसे भी पढ़ेंः
बंदर को धोबी की तरह कपड़े धोते देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखिए ये मजेदार Video

Viral: मां को डूबता देख पूल में कूद गया बच्चा, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम
साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget