एक्सप्लोरर

गटर में गिरे Apple AirPods तो शख्स की निकली 'जान', पलक झपकते ही लगा दी छलांग- VIDEO

माना कि Apple के Airpods बहुत महंगे आते हैं. लेकिन अगर गलती से ये एयरपोड्स गटर में गिर जाएं तो क्या आप उसे वापस पाने के लिए गटर में उतर जाएंगे? नहीं न? लेकिन एक शख्स ने ये कारनामा कर दिखाया है.

एप्पल के प्रोडक्ट इतने ज्यादा महंगे होते हैं कि अगर छोटा सा प्रोडक्ट भी गुम हो जाए, तो बहुत दुख होता है. भले ही वह छोटा सा प्रोडक्ट एयरपोड ही क्यों न हो. क्वालिटी अच्छी होने की वजह से एप्पल अपने प्रोडक्ट्स के अच्छे-खासे पैसे भी लेता है. इसलिए हर कोई एप्पल प्रोडक्ट खरीदने के बाद उसे बहुत ज्यादा संभाल कर रखता है. हालांकि, अगर आपका प्रोडक्ट गुम हो जाए या फिर किसी नाले या गटर में गिर जाए, तो आप क्या करेंगे. जाहिर है आप उसे उठाने तो नहीं जाएंगे. लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता. कुछ लोग एप्पल प्रोडक्ट को निकालने के लिए गटर तक में घुसने को तैयार हो जाते हैं. 

इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने एयरपोड को वापस पाने के लिए गटर में उतरने को भी तैयार हो गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस कदर खुले, गंदे और बदबूदार गटर में कूद जाता है. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा, वह यह सोचकर दंग रह गया कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है. 

वीडियो में क्या है? 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति का एयरपोड गटर में गिर जाता है. वह इसकी परवाह किए बिना कि वहां बदबू और गंदगी होगी, तुरंत उसमें घुस जाता है. वह भीतर जाता है और तुरंत अपना एयरपोड उठाता है और फिर कुछ सेकंड्स के भीतर ही बाहर आ जाता है. इस दौरान उसे रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों से बातचीत करते हुए भी देखा जाता है. लोग उससे मजाकिया अंदाज में कुछ सवाल भी पूछ लेते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UNILAD (@unilad)

लोगों ने उड़ाया मजाक

इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शख्स की तारीफ भी की है. जबकि कुछ लोगों ने उसका मजाक भी बनाया है. एक यूजर ने कमेंट किया कि लोग बेहद ही कम पैसों में गटर की सफाई करते हैं. फिर क्यों ये आदमी दो मिनट के लिए इसके भीतर घुसा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे ये देखकर हैरानी नहीं हो रही है कि लोग इस हद तक जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  रिलेशनशिप नहीं, बल्कि इस काम के लिए यूज हो रहा Tinder, सर्वे के नतीजों ने लोगों को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget