Watch: फिल्म 'हेराफेरी' की क्लिप शेयर कर पुलिस ने दिया यह खास संदेश, लोग कर रहे हैं तारीफ
Helmet awareness video: यूपी पुलिस ने एक वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें हेराफेरी मूवी का क्लिप इस्तेमाल करके लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया गया है.

UP Police shared Hera Pheri movie clip for helmet awareness: यूपी पुलिस हमेशा हमारी सुरक्षा में लगी रहती है. अलग-अलग तरीकों से हम लोगों को विभिन्न मुद्दों और नियमों के प्रति जागरूक करती रहती है. इस बार भी यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया है. उनकी टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें हेराफेरी मूवी का क्लिप इस्तेमाल करके लोगों को बाइक पर हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया गया है.
यूपी पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिया हेलमेट लगाने का संदेश
यूपी पुलिस ने इस बार हेलमेट को लेकर वीडियो शेयर किया है. वीडियो से लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई है. पुलिस ने हेराफेरी का क्लिप शेयर किया, जिसमें एक्टर अक्षय कुमार उर्फ राजू बिना हेलमेट के कहीं जाने की बात करता है. इसपर एक्टर परेश रावल उर्फ बाबू भइया उसे पुलिस द्वारा सिर पर गोली मारने की बात कहते हैं. यहां पर पुलिस अपना शानदार संदेश देती है. वीडियो में पुलिस टीम लिखती है 'बिना हेलमेट चलने पर पुलिस खोपड़ी पर गोली नहीं मार सकती है पर एक्सीडेंट होने पर खोपड़ी गोल ज़रूर हो सकती है.' पुलिस का कहना है कि ट्रैफ़िक नियमों से ‘हेराफेरी’ जानलेवा हो सकती है.
देखें वीडियो:
लोगों ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया
यूपी पुलिस ने 23 दिसंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया था. अब तक इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 3.5 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर उम्दा कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'यूपी पुलिस रोक'. वहीं दूसरे ने लिखा- 'ये भी सही था गुरू'.
Source: IOCL
























