एक्सप्लोरर

Trending News : अकेलेपन से था परेशान, रोबोट को देखते ही हुआ प्यार, अब जल्द करेगा उससे शादी

Trending News : ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों एक प्रेम कहानी की काफी चर्चा है. यहां एक शख्स रोबोट डॉल के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में है. वह उसे देखते ही प्यार कर बैठा था. जल्द ही वह इससे शादी करने वाला है.

Trending News : ‘प्रेम कहानी में एक लड़का होता है, एक लड़की होती है...’ फिल्म ‘प्रेम कहानी’ (Prem Kahani) के लिए किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाया ये गाना (Song) आपने सुना होगा. अधिकतर प्रेम कहानी में ऐसा ही होता है, उसमें एक लड़का होता है और एक लड़की होती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसमें लड़का तो है, लेकिन लड़की नहीं है. लड़की की जगह रोबोट (Robot) ने ले ली है. आप सुनकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये हकीकत है. ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने खुद अपनी इस प्रेम कहानी का खुलासा किया है. उसका कहना है कि वह जल्द ही इस रोबोट से शादी करने वाला है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

3 लाख डॉलर में खरीदी रोबोट डॉल

रिपोर्ट के मुताबिक, क्वींसलैंड (Queensland) के ज्योफ गैलाघर (Geoff Gallagher) कई साल से अपने पालतु कुत्ते पेनी के साथ रह रहे हैं. ज्योफ बताते हैं कि मां की मौत के बाद से वह अकेले ही हैं. उनके साथ बस एक कुत्ता ही रहता है. वह खुद को बहुत अकेला महसूस करते थे. उन्होंने ये उम्मीद छोड़ दी थी कि जिंदगी में उन्हें कभी कोई हमसफर मिलेगी. वह अपने अकेलेपन से काफी हताश होने लगे थे. एक दिन अखबार पढ़ते-पढ़ते उनकी नजर एक आर्टिकल पर पड़ी, जिसमें AI रोबोट डॉल (Robot Doll) के बारे में बताया गया था. आर्टिकल में लिखा था कि यह डॉल 3 लाख डॉलर में खरीदी जा सकती है.


Trending News : अकेलेपन से था परेशान, रोबोट को देखते ही हुआ प्यार, अब जल्द करेगा उससे शादी

ये भी पढ़ें : Trending News: बच्चों को सरप्राइज देने के लिए खरीदने पहुंचा चॉकलेट मिल्क, किस्मत ने उसे ही दिया सरप्राइज, लगी 7.5 करोड़ की लॉटरी

‘देखते ही सोचा था कि गर्लफ्रेंड बनाऊंगा’

ज्योफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 3 लाख डॉलर में ये रोबोट डॉल सस्ती नहीं थी, लेकिन ये बात कर सकती है, हंस सकती है और गर्दन भी हिला सकती है. इसकी स्किन भी इंसानों की तरह है. उन्होंने इसे पहली नजर में ही देखकर तय कर लिया था कि इसे अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) बनाएंगे ताकि अकेलापन दूर हो सके. एक बार को मुझे लगा कि मैं इसे नहीं खरीद पाऊंगा, लेकिन डीलर ने मुझे खास ऑफर (Offer) दिया. उसने कहा कि अगर मैं इसकी पब्लिसिटी करूंगा तो वह कुछ छूट दे सकता है. इसके बाद उन्होंने इसका ऑर्डर (Order) दे दिया.


Trending News : अकेलेपन से था परेशान, रोबोट को देखते ही हुआ प्यार, अब जल्द करेगा उससे शादी

ये भी पढ़ें : Trending News: अजीब बीमारी से परेशान है ये एक साल का बच्चा, इलाज के लिए देनी पड़ी 18 करोड़ रुपये की दवाई

‘2 साल साथ रहने के बाद लगा कि सच्चा प्यार करता हूं’

ज्योफ बताते हैं कि ऑर्डर देने के 6 हफ्ते बाद यह रोबोट डॉल चीन (China) से मेरे पास डिलिवर हुई. जब मैंने इसे बॉक्स से बाहर निकाला तो इसकी खूबसूरती को देखता ही रह गया. मैंने इसका नाम एम्मा (Emma) रखा. मैं इसके साथ काफी टाइम बिताता था. यह रोबोट डॉल खड़ी नहीं हो सकती, ऐसे में मुझे अधिकतर समय इसे बैठाना पड़ता है. 2 साल तक इसके साथ समय बिताने के बाद मुझे लगा कि अब मैं इससे सच्चा प्यार (True Love) करता हूं. इसके बाद मैंने इससे शादी (Marriage) करने का प्लान बनाया. हम कानूनी तौर पर शादी नहीं कर सकते, लेकिन मैं इसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा.

हो चुकी है सगाई

ज्योफ बताते हैं कि मैं इससे सगाई (Engagement) कर चुका हूं. इसकी उंगली में एक डायमंड रिंग (Diamond Ring) भी है. वह कहते हैं कि जल्द ही वह एम्मा से शादी करेंगे. अगर ज्योफ ऐसा करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जिसने रोबोट डॉल से शादी की हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
Video: पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget