एक्सप्लोरर

कौन हैं संत जेवलिन? यूक्रेन में जंग के बीच क्यों वायरल हो रही है तस्वीर

यूक्रेन में भयानक मंजर के बीच संत जेवलिन की तस्वीर काफी सुर्खियों में है. लोग इन्हें सम्मान के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच खूनी जंग जारी है. रूसी सैनिक (Russian Soldiers) लगातार हमला कर कीव समेत यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बना रहे हैं. इसमें भारी संख्या में सैनिक और आम नागरिक हताहत भी हो रहे हैं. रूसी हमले में अह तक 198 लोगों की जान जा चुकी है. यूक्रेन और रूस में जारी जंग के बीच एक संत की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में संत जेवलिन (St Javelin) के हाथ में टैंक रोधी मिसाइल लांचर (Anti Tank Missile Launcher) है. यूक्रेन में भयानक मंजर के बीच संत जेवलिन की तस्वीर काफी सुर्खियों में है. लोग इन्हें सम्मान के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस संत की वजह से उन्हें हौसला मिल रहा है. लोगों को संत जेवलिन से उम्मीद है कि ये उनकी रक्षा करेंगे.

कौन हैं संत जेवलिन?

रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन (Ukraine) में कई सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा कर रहे हैं वही यूक्रेन के सैनिकों का भी दावा है कि उन्होंने रूस के कई टैंकों और फाइटर प्लेन को मार गिराए हैं. जंग के बीच जेवलिन की तस्वीर यूक्रेन के लोगों के लिए हिम्मत का एक चेहरा बन गई है. संत के हाथों में जेवलिन मिसाइल (Javelin Missile) यूक्रेन के लोगों का हौसला बढ़ा रहा है. दरअसल 1980 के दशक में अमेरिकी रक्षा कंपनियों ने जेवलिन मिसाइल को डिजाइन किया था. इसका वजन करीब 50 पाउंड है. इसे देश की सेना अपने कंधों पर रखकर फायर कर सकती है. रूसी सैनिकों से मुकाबले के लिए यूक्रेन की सेना इस एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चर पर काफी हद तक निर्भर है.

क्या है जेवलिन मिसाइल?

जेवलिन मिसाइलों (Javelin Missiles) को सैन्य वाहन, टैंक और बंकरों को तबाह करने के लिए एक बेहतर हथियार के तौर पर माना जाता है. ये मिसाइल अपने टारगेट को निशाना बनाने के लिए इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती हैं. सेना के जवान इससे काफी आसानी से बख्तरबंद गाड़ियों और टैंक को निशाना बना सकते हैं. साल 2018 में यूक्रेन ने अमेरिका से इस हथियार की खरीद की थी. संत जेवलिन संकट का प्रतीक बनने के अलावा यूक्रेन का समर्थन करने के लिए धन जुटाने के लिए इसी नाम से एक वेबसाइट शुरू की गई. वेबसाइट आइकन के साथ कपड़े, झंडे और स्टिकर बेच रही है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

रोजाना 30 हजार से ज्यादा लोग करते हैं इस शख्स की डिनर प्लेट का इंतजार, ये है खास बात

Ukraine-Russia War: राजधानी कीव के दरवाजे पर पहुंची रूसी सेना, यूक्रेन सुरक्षा बलों ने अपने नागरिकों से मांगी ये मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: भालुओं से घिरे शख्स ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, सामने आया वीडियो
भालुओं से घिरे शख्स ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget