एक्सप्लोरर

स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, चमत्कार देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक सड़क दुर्घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार महिला को भीषण रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचते देखा जा रहा है.

हमारे देश में सड़क पर सावधानी नहीं बरतने पर सबसे ज्यादा मौत होती है. सड़क पर होने वाले हादसो को कम करने के लिए लोगों को सड़क पर चलते समय पूरा ध्यान सामने से आ रहे वाहनों और अपनी गति पर देना चाहिए. अक्सर देखा गया है कि रोड क्रॉस करते समय होने वाली गलती से कई बार बड़े सड़क हादसे हो जाते हैं. जिसमें ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठते हैं.

फिलहाल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को चमत्कारिक रूप से खतरनाक सड़क हादसे में जिंदा बचते देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला स्कूटी लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रही होती है, इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक फुल स्पीड में आते हुए महिला की स्कूटी को हिट कर देता है, जिसके बाद महिला हवा में उड़ते दिखाई देती है.

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने के साथ ही जानकारी दी गई है कि मणिपाल के पास पेरमपल्ली इलाके में यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला दूध लेकर वापस घर की ओर जा रही थी. फिलहाल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क हादसा काफी भयानक था, जिसमें महिला की स्कूटी के अगले पहिए के परखच्चे उड़ जाते हैं.

वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला पहले सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों के निकलने का इंतजार करती है. तभी उसके सामने एक बस आकर रुक जाती है, जिसके कारण वह उसके पीछे से आने वाले वाहन को नहीं देख पाती है. जिसके बाद वह अपनी स्कूटी को तेजी से चला कर सड़क पार करती है. तभी दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिडंत हो जाती है. फिलहाल सड़क हादसे में महिला की जान बच गई है. 

सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की अपील करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ का मानना है कि इस सड़क हादसे में महिला की गलती थी, उनका कहना है कि महिला को पहले सड़क के दोनों ओर देख कर ही वाहन को सड़क पर लाना चाहिए था.

इसे भी पढ़ेंः
IND vs SL: रोहित शर्मा के छक्के ने तोड़ दी दर्शक की नाक, हॉस्पिटल में लगाने पड़े टांके

 

पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिल रही दाल-रोटी, लोगों ने पूछा- जेल में हो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget