Trending News: रोबोट ने बनाए ऐसे मुंह कि लोग भी रह गए हक्के-बक्के, देखें वायरल वीडियो
Trending: सोशल मीडिया पर एक रोबोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह रोबोट के फेसिअल एक्सप्रेशन हैं.
Trending: दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके पीछे का असल कारण टेक्नोलॉजी का दिन पर दिन एडवांस होना है. वैज्ञानिकों ने कई रोबोट्स बना दिए हैं जो इंसानों की सहायता करते दिखते हैं. रोबोट्स घरों के कामकाज से लेकर होटलों में सेवाएं दे रहे हैं. वहीं, अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है जिसमें रोबोट के फेसिअल एक्सप्रेशन पूरी तरह इंसानों की तरह हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, यूके की एक कंपनी ने इस रोबोट को तैयार किया है. इस रोबोट की खासियत ये है कि इसके फेसिअल एक्सप्रेशन पूरी तरह किसी अन्य व्यक्ति की तरह हैं. पलकों का छपकना हो या मूंह का खुलना इसके पूरे हावभाव किसी अन्य शख्स की तरह ही है. वहीं, इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स पूरी तरह आशचर्य हैं. बता दें, रोबोट का वीडियो ट्विटर और यूट्यूब पर शेयर किया गया है.
I don’t know man pic.twitter.com/YldkZEneKG
— 𝚃𝚎𝚛𝚛𝚒𝚕𝚕 (@terrill) December 2, 2021
रेंट के लिए उपलब्ध है ये रोबोट
बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस रोबोट का नाम Amea रखा है जिसे सेल के साथ-साथ रेंट के लिए भी रखा गया है. वहीं, वीडियो को अगर पूरा देखा जाए तो आखिर में रोबोट मुस्कुराते हुए भी दिखाई दे रहा है. वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं इसको देख लोग हैरान भी हैं. यूजर्स का कहना है कि ये रोबोट किसी इंसान से कम नहीं दिख रहा है. वहीं, एक यूजर ने कहा, इसको कपड़े पहना दिया जाए तो लगेगा ही नहीं कि ये रोबोट है.
Source: IOCL



























