एक्सप्लोरर

Viral Video: ट्रेन की छत पर हाई टेंशन तार से सिर बचाकर सफर कर रहे यात्री, मौत के खेल का वायरल वीडियो

Train Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में यात्री अपनी जान हथेल पर रखकर सफर करते नजर आ रहे हैं. इस ट्रेन में इतनी भीड़ है कि लोग छत पर चढ़कर हाई टेंशन तार के नीचे बैठकर सफर करने लगे.

Train Viral Video: आए दिन रेल हादसे के डरावने वीडियो सामने आते रहते हैं फिर भी यात्री अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा करते नजर आते हैं. कई बार ट्रेन के गेट पर लटक कर यात्रा करने के दौरान यात्री बिजली की पोल से टकराकर हादसे का शिकार हुए हैं. इसे लेकर रेलवे की तरफ से जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है, इसके बावजूद लोग इस तरह जान हथेली पर रखकर सफर करने से बाज नहीं आते हैं.

कई बार ट्रेन की छत पर भी यात्री सफर करते नजर आए हैं. ट्रेन की छत से थोड़ी ऊपर हाई टेंशन तार होती है, जिसमें अगर शरीर का कोई भी हिस्सा टच हो जाए तो जान चली जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है. जिसमें यात्रियों की भीड़ ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर करते नजर आ रही, जो काफी खतरनाक नजर आ रहा है.

ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करने का Viral Video

इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे. इस ट्रेन में जिस तरह यात्री अपनी जान को हथेली में लेकर सफर कर रहे हैं, उसे देखकर कोई भी डर सकता है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रेन में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ है. इतने लोग इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं कि ट्रेन के गेट के अलावा यात्री छत पर भी चढ़ गए. इस वीडियो में ट्रेन के सभी बोगियों के सभी गेट पर यात्री लटक कर सफर कर रहे हैं.

ट्रेन धीरे-धीरे गुजर रही है, जिस वजह से देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे के शरीर को पकड़कर सीढ़ियों पर लटके हुए हैं. इतना ही नहीं वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग ट्रेन की छत पर बैठकर सफर कर रहे हैं और कुछ लोग ट्रेन की छत पर चढ़ रहे हैं. ऊपर हाई टेंशन तार होने के कारण लोग सिर नीचे करके बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग दो बोगियों के बीच से ट्रेन की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. 

ऐसे में हो सकते हैं बड़े हादसे

इस वीडियो को ट्वीट कर इस ट्रेन को शामली टू दिल्ली का बताया गया, जो बागपत, खेरका, नोली से होकर गुजरती है. यह वीडियो नोली रेलवे स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया है. इस ट्वीट पर रेलसेवा ने आरपीएफ से इस मामले को देखने की बात कही. यह वीडियो काफी डरावना है क्योंकि जिस तरह से ट्रेन की छत पर लोग बैठे नजर आ रहे हैं उससे कभी भी उनकी जान जा सकती है. इसके अलावे लोग ट्रेन के गेट पर बनी सीढ़ियों पर बैग लेकर लटके नजर आ रहे हैं, जिससे बिजले के खंभे से टकराने का डर हमेशा बना रहता है.

ये भी पढ़ें:  Slap Kabaddi Viral Video: दो पहलवानों का गाल सुजा देने वाला खेल, सामने वाले खिलाड़ी पर जितना मन उतना बरसाते हैं थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget