एक्सप्लोरर

Video: ट्रेन में सीट पाने के लिए खिड़की से घुस गया शख्स, जुगाड़ देख यूजर्स रह गए दंग

Viral Video: इन दिनों एक विदेशी शख्स को ट्रेन में सीट पाने के लिए भारतीय जुगाड़ का इस्तेमाल करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद हम अपनी हंसी को काबू में नहीं रख पाते हैं. हाल ही में हमें ऐसा नजारा देखने को मिला जब एक वीडियो में हमें एक विदेशी शख्स को ट्रेन के अंदर घुसने के लिए भारतीयों की तरह जुगाड़ लगाते देखा गया. आमतौर पर वीडियो में दिख रहा नजारा देश के कुछ इलाकों में रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलता रहता है.

दरअसल भीड़ ज्यादा होने पर ट्रेन में सफर के दौरान सीट के लिए मारा-मारी मची रहती है. जिस दौरान हम सीट पाने के लिए यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आते ही उसमें घुसते देखते हैं. इस दौरान जहां ज्यादातर लोग दरवादे ट्रेन में घुसने की कोशिश करते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो ट्रेन की खिड़की से ही अपने लिए सीट का अरेंजमेंट कर उसी रास्ते घुसने लगते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा विदेश में देखने को मिला.

ट्रेन में सीट पाने का जुगाड़

सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर यूजर्स अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं. ट्विटर पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में ट्रेन के दरवाजे पर जहां यात्रियों की भीड़ को देखा जा रहा है. वहीं ट्रेन की खिड़की के पास एक शख्स अपना सफेद रंग का कोट उतारकर अंदर फेंकता है. जिसके बाद वह उसी खिड़की की छोटी सी जगह में अपना सिर डालकर अंदर घुस जाता है.

वीडियो को मिले 28 लाख व्यूज

फिलहाल पतला होने के कारण शख्स खिड़की के जरिए आसानी से ट्रेन के अंदर चंद सेकंड के अंदर घुस जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक 2.8 मिलियन तकरीबन 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 21 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अरे ये तो बिहार में होता है.

यह भी पढ़ेंः बर्फ की मोटी लेयर के नीचे दफन हो गया स्नोबोर्डर, स्कीयर ने किया हैरतअंगेज रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget