एक्सप्लोरर

दिल्ली के नामी डॉक्टर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन तो पत्नी ने लगा दी जमकर क्लास, लाइव सेशन का वीडियो वायरल

फेमस डॉक्टर और पद्मश्री से सम्मानित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केके अग्रवाल ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई. हालांकि, इसके बाद उनकी पत्नी ने उनकी जमकर क्लास लगा दी. इस वायरल वीडियो को तरुण शुक्ला नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया था.

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम चल रही है. कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोग भी सरकार का साथ देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, जगह-जगह वैक्सीन लगाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. मशहूर डॉक्टर और पद्मश्री से सम्मानित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केके अग्रवाल ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई. हालांकि, इसके बाद उनकी पत्नी ने उनकी जमकर क्लास लगा दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टर अग्रवाल एक लाइव सेशन में शामिल हुए थे. इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया. पत्नी ने पूछा, "आपने वैक्सीन लगवा ली?" उन्होंने कहा, "मैं पता करने गया था तो वहां कहा गया कि अभी खाली है लगवा लो इसलिए मैंने लगवा ली." डॉक्टर अग्रवाल के इतना कहते ही उनकी पत्नी ने उनकी जमकर क्लास लगा दी.

पत्नी ने जमकर लगाई उनकी क्लास

डॉक्टर अग्रवाल की पत्नी ने उनसे कहा, "बहुत अजीब हो तुम, हमें साथ नहीं ले जा सकते थे? तुम मुझे अपने साथ क्यों नहीं लेकर गए?" इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल ने कहा, "मैं तो बस वैक्सीन के बारे में पता करने गया था लेकिन वहां मुझे वैक्सीन लगा दी गई." पत्नी ने कहा, "बहाने मत बनाओ." तभी डॉक्टर अग्रवाल को एहसास हुआ कि वह लाइव सेशन में हैं. उन्होंने अपनी पत्नी से कहा, "मैं लाइव सेशन में हूं, बाद में बात करता हूं." इसके बाद यह वीडियो लोगों के बीच बहुत तेजी से शेयर होने लगा.

डॉक्टर अग्रवाल ने ट्वीट कर दी सफाई

डॉक्टर अग्रवाल ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मेरा वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. मैं खुश हूं कि आपलोग इस वीडियो को देखकर खुश हो रहे हैं. मेरी पत्नी को मेरी सुरक्षा को लेकर चिंता थी इसलिए उन्होंने मुझसे ऐसा कहा. मैं आपलोगों से भी अपील करता हूं कि कोरोना वैक्सीन ज़रूर लगवाएं."

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बता दें कि इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते भी दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "पत्नी हो तो ऐसी." वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "आप कितने भी बड़े पद पर क्यों ना बैठे हों, लेकिन पत्नी के आगे नहीं बोल सकते." इसके अलावा एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अगर आप लाइव हों तो कृपया कभी फोन ना उठाएं." गौरतलब है कि इस वीडियो को तरुण शुक्ला नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया था.

ये भी पढ़ेंः

चीन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए नाक-गला के अलावा अब कराया जा रहा Anal Swabs टेस्ट

मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन पर WHO का बयान, बताया-छह सप्ताह में दूसरा डोज देना सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
Father Funeral Viral Video : पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget