एक्सप्लोरर

चीन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए नाक-गला के अलावा अब कराया जा रहा Anal Swabs टेस्ट

चीन के कई स्थानीय विशेषज्ञों ने भी इस तरीके की तारीफ करते हुए इसे सटीक जांच पद्धति करार दिया है. कोरोना पर जीत का दावा करने वाला चीन इस समय दूसरी लहर के संक्रमण से बुरी तरह घिरा हुआ है.

चीन ने कोरोना वायरस की नई लहर पर काबू पाने के लिए सीमा पर आवाजाही में रोक, मास टेस्टिंग और  लॉकडाउन में सख्ती के साथ ही एनल स्वैब शुरू कर दिया है. एनल स्वैब यानी गुदा के स्वैब की जांच की जाती है. हालांकि, दुनियाभर में अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए नाक के स्वैब का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, चीन अब इस नई पद्धति का इस्तेमाल कर रहा है.

चीन में इस पद्धति को इस्तेमाल करने के लिए कोई राष्ट्रव्यापी नीति नहीं है. लेकिन, चीन के नॉर्दर्न क्षेत्र में कोरोना के 1700 से ज्यादा केस आने के बाद चेतावनी के साथ स्वैब टेस्ट कराया जा रहा है. इस पद्धति में कॉटन को 2 से 3 सेंटीमीटर अंदर गुदा में डालकर वायरस का पता लगाया जाता है.

चीन के कई स्थानीय विशेषज्ञों ने भी इस तरीके की तारीफ करते हुए इसे सटीक जांच पद्धति करार दिया है. गौरतलब है कि कोरोना पर जीत का दावा करने वाला चीन इस समय दूसरी लहर के संक्रमण से बुरी तरह घिरा हुआ है.  चीन में ब्रिटेन से आए एक 9 साल के लड़के में कोरोना के अत्याधिक संक्रमण फैलाने वाले स्ट्रेन मिला था. जिसके बाद से उस इलाके के पूरे लोगों का फिर से टेस्ट किया जा रहा है.

वहां के जानकारों का कहना है कि एनल स्वैब गले और नाक से स्वैब के नमूने लेने की तुलना में अधिक कठिन है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल क्वारंटीन एरिया में ही लोगों की जांच के लिए किया जा रहा है. यह गलत तरीके से पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों की संख्या को कम करेगा.

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में पिछले साल से ही एनल स्वैब का इस्तेमाल कोरोना की जांच के लिए किया जा रहा है. यह तरीका अधिकतर शंघाई जैसे कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों में किया जा रहा है. इसके अलावा लोगों के गले और नाक के स्वैब का नमूना भी लिया जा रहा है, क्योंकि यह एनल स्वैब की तुलना में अधिक आसान पद्धति है.

ये भी पढ़ें: चीन के इस शहर में 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की जांच में नहीं मिला कोरोना का कोई भी नया मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget