एक्सप्लोरर

मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन पर WHO का बयान, बताया-छह सप्ताह में दूसरा डोज देना सुरक्षित

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने अपनी अंतरिम सिफारिश में कहा है कि मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज छह सप्ताह में देना सुरक्षित है.WHO ने दूसरे डोज को विलंब से देने की बात कही है क्योंकि पहले डोज लेने से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंच सकता है. विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक देरी का समर्थन किया लेकिन चेताया भी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने 26 जनवरी को मॉडर्ना की कोवि़ड-19 वैक्सीन के लिए अंतरिम सिफारिश जारी की है. उन्होंने बताया है कि छह सप्ताह के अंदर कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज देना सुरक्षित है. कोरोना वायरस के खिलाफ मॉडर्ना की एमआरएनए वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन की तरह है और दोनों को पहली खुराक के तीन से चार सप्ताह बाद बूस्टर की जरूरत होती है. लेकिन, कुछ देश जैसे फ्रांस, दो डोज के बीच अंतर को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वैक्सीन डोज की अनियमित और सीमित आपूर्ति का सामना है.

WHO का मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन पर अंतरिम सिफारिश 

उसने दूसरे डोज को विलंब से देने की बात कही है क्योंकि पहले डोज लेने से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंच सकता है. विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक देरी का समर्थन किया लेकिन चेताया भी है. फ्रांस के स्वास्थ्य सलाहकार निकाय ने तीन सप्ताह से लेकर छह सप्ताह तक दो डोज के बीच अंतर को दोगुना करने की सलाह दी है. निकाय का मानना है कि इस अंतर को बढ़ाने से 7 लाख ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सकेगा. निकाय ने अपने बयान में कहा, "संक्रमण के बढ़ते मामले और नए वेरिएन्ट के चिंताजनक आगमन ने टीकाकरण अभियान को तेज करने की जरूरत पैदा कर दी है जिससे आनेवाले सप्ताहों में महामारी को रोका जा सके."

 'छह सप्ताह के अंदर कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लेना सुरक्षित'

हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह उसके खिलाफ है और उसने देशों से दो डोज के बीच जैसे फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन के लिए 21 दिन और मॉडर्ना की वैक्सीन के लिए 28 दिन का मानक अंतराल पालन करने का आह्वान किया है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्वास्थ्य एजेंसी जल्द से जल्द मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूर करने की उम्मीद कर रही है. एजेंसी के वैक्सीन प्रमुख केट ओ ब्रायन ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा "हम मॉडर्ना के साथ हर संभावित तरीके पर काम कर रहे हैं." अब तक, उसने सिर्फ फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूर किया है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों वैक्सीन में समानता है सिवाय स्टोरेज क्षमता के. फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन का माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भंडारण किया जा सकता है जबकि मॉडर्ना की वैक्सीन को भंडारण के लिए मानइस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान चाहिए.

World Corona Update: 24 घंटे में आए कोरोना के 5 लाख से अधिक नए मामले, 15 हज़ार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Blood oxygen level: ब्लड ऑक्सीजन लेवल का कम होना हो सकता है घातक, जानिए इसके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget