एक्सप्लोरर

OMG! छात्रा के रिपोर्ट कार्ड में ये क्या लिख दिया गुरु जी ने...पढ़कर हैरान रह गए घरवाले

Viral Report Card: स्कूल एग्जाम का एक रिपोर्ट कार्ड इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची को अच्छे नंबर मिलने पर, तारीफ की जगह टीचर ने ऐसी बात लिख दी है जिसे पढ़कर कोई भी घबरा जायेगा. 

Trending Report Card: एग्जाम खत्म होने के बाद बच्चों को बेसब्री से अपने रिपोर्ट कार्ड मिलने का इंतजार रहता है. रिपोर्ट कार्ड पर दिए जाने वाले टीचर्स के रिमार्क्स भी स्टूडेंट्स के साथ ही साथ पेरेंस्ट के लिए भी काफी मायने रखते हैं, लेकिन एक पुराना रिपोर्ट कार्ड आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें टीचर ने अच्छे मार्कस् से पास हुई बच्ची के लिए गलती से लिख दिया कि वो "मर चुकी है"

जी हां, बिलकुल ठीक पढ़ा आपने, टीचर के लिखे इसी कमेंट का एक स्क्रीनशॉट ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें टीचर ने 2019 के थर्ड सेमेस्टर पेपर के रिजल्ट पर ये लिखा है कि "वह मर चुकी है". बच्ची को अच्छे नंबर मिलने के बावजूद, रिपोर्ट कार्ड में तारीफ की जगह टीचर की लिखी ऐसी बात को पढ़कर जाहिर सी बात है कि कोई भी डर जाएगा. रिपोर्ट कार्ड देखकर पता चलता है कि इस छात्रा ने ज्यादातर सब्जेक्ट्स में अच्छे मार्क्स हासिल किए और क्लास में उसको 7th पोजिशन भी सिक्योर की है. टीचर ने कमेंट में 'Passed Out' की जगह गलती से 'Passed Away' लिख दिया.

ये रहा रिपोर्ट कार्ड:

टीचर ने लिखा भयंकर कमेंट

रिपोर्ट कार्ड पर टीचर के इस भयंकर कमेंट का ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस तस्वीर को अनंत भान नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसे अब तक करीब 3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. पोस्ट में ये जिक्र नहीं किया गया है कि ये रिपोर्ट कार्ड किस देश का है, लेकिन रिपोर्ट कार्ड में दिख रहे विषयों में से एक चिचेवा भी है, जो अफ्रीका में मलावी की ऑफिशियल लैंग्वेज है.

यूजर्स का फूटा गुस्सा

शिक्षक के इस कमेंट की सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा है कि, "यह" पास आउट "की तुलना में कहीं अधिक बुरा लगता है." कई अन्य यूजर्स ने टीचर के ऐसे गैरजिम्मेदार कॉमेंट को देखकर निराशा या शर्मिंदगी वाले इमोजी इस ट्वीट पर पोस्ट किए हैं. फिलहाल इस रिपोर्ट कार्ड को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स गुस्से में आगबबूला हुए हैं.

ये भी पढ़ें: फ्लाईओवर के नीचे क्रिकेट, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेलने का है धांसू इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget