एक्सप्लोरर

अपने 'वरदान' के चलते धरती में धंसता जा रहा ये शहर, मगर क्यों? जानें पूरा मामला

आने वाला वक्त इलेक्ट्रिक कारों का होने वाला है. ऐसे में कार की बैटरी सबसे ज्यादा जरूरी चीज होगी. इस बैटरी को तैयार करने में कुछ दुर्लभ खनिजों का इस्तेमाल किया जाता है.

एक शहर धीरे-धीरे जमीन में धंसता जा रहा है. आलम ये है कि यहां से लोगों को हर दिन बाहर जाने को कहा जा रहा है. धरती में धंसने की वजह से शहर के अस्पताल से लेकर स्कूल तक डैमेज हो गए हैं. दरअसल, इस शहर को एक 'वरदान' मिला हुआ है और वह वरदान ये है कि यहां पर बेशकीमती खनिज मौजूद हैं. यहां पर ऐसे भी खनिज मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में किया जाता है. यही वजह है कि लंबे समय से यहां पर खनन का काम हो रहा है. 

इस शहर का नाम किरुना (स्वीडन) है और यहां की आबादी 18000 है. आर्किट सर्कल से इसकी दूरी महज 125 मील है. इसका मतलब है कि गर्मियों में यहां रात में भी सूरज की रोशनी रहती है. सालों से हो रहे खनन की वजह से ये शहर जमीन में समा रहा है. इस साल बताया गया कि यहां पर धरती के कुछ सबसे बेशकीमती और दुर्लभ खनिज मौजूद हैं. इन खनिजों का इस्तेमाल कार की बैटरी और पवनचक्कियों में किया जा सकता है, ताकि ऊर्जा पैदा की जा सके. तब से खनन भी बढ़ गया है. 

सफलता का शिकार बना शहर

किरुना में खुदाई का काम सरकार की एक कंपनी देखती है. यहां पर मौजूद खदान दुनिया की सबसे बड़ी लोहे की खदान है. इसके जरिए यूरोपियन यूनियन की 80 फीसदी सप्लाई को पूरा किया जाता है. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि जैसे किरुना खुद अपनी ही सफलता का शिकार बन गया है. आइफल टावर में जितना लौहा है, उससे छह गुना ज्यादा लोहा यहां से हर रोज निकाला जाता है. इसकी वजह से जमीन धंसने लगी है, जिसकी वजह से शहर भी धीरे-धीरे समाता जा रहा है. 

मशीनों से उठाई जा रहीं बिल्डिंग्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पतालों और स्थानीय स्कूल की दीवारों में चटक देखने को मिल रही है. मतलब साफ है कि अब ये शहर रहने के योग्य नहीं है. शहर को अब दो मील दूर बसाया जा रहा है. इसके लिए यहां की इमारतों को ही बकायदा उठाकर ले जाया जा रहा है. 1912 में बना शहर का प्राचीन चर्च भी मशीनों के जरिए उठाकर नए शहर में ले जाया जा रहा है. लोगों को भी उम्मीद है कि जब वह नए शहर में चले जाएंगे, तो शायद उनके हालात सुधर जाएं.

ये भी पढ़ें: गटर में गिरे Apple AirPods तो शख्स की निकली 'जान', पलक झपकते ही लगा दी छलांग- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
इंसान है या बाहुबली... 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
इंसान है या बाहुबली... 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget