एक्सप्लोरर

स्ट्रीट वेंडर ने चीनी की जगह चाय में मिला दिया रसगुल्ला, वीडियो देख भड़का यूजर्स का गुस्सा

Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर को कुल्हड में रसगुल्ला डालकर उसके ऊपर चाय डालते देखा जा रहा है. इस तरह के फ्यूजन को देख यूजर्स काफी भड़क गए हैं.

Rasgullah Chai Viral Video: हमारे देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. जिसके कारण ही आए दिन शहरों में चाय की दुकान की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. वर्तमान समय में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कई अलग तरह की चाय को इजात कर लोगों के बीच ला रहे हैं. सोशल मीडिया पर बीते समय में कई स्ट्रीट फूड वेंडर को चाय के साथ कई तरह के फ्यूजन करते देखा है. जिसमें रूह अफजा चाय ने यूजर्स के बीच काफी सुर्खियां बटोरा था.

फिलहाल इन दिनों एक नई तरह की चाय बाजार में आई है. जिसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल ज्यादातर लोग चाय पीना काफी पसंद करते हैं. ऐसे में एक स्ट्रीट वेंडर ने रसगुल्ला के साथ चाय को जोड़कर एक नई तरह की चाय बना डाली है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वेंडर को चाय के गिलास में रसगुल्ला डाल उसके ऊपर से चाय गिराते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया है. 

वेंडर ने बनाई रसगुल्ला चाय

वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर कर चाय लवर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. ट्विटर पर @GabbbarSingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक वेंडर को चाय के कुल्हड में रसगुल्ला डालने के बाद उसमें चाय डालते देखा जा सकता है. जिसके बाद एक शख्स कुल्हड से रसगुल्ला बाहर निकालता है. जिसका रंग चाय के कारण बदला हुआ नजर आता है. वीडियो के अनुसार यह रसगुल्ला चाय गुजरात के अहमदाबाद में मिल रही है.

वीडियो देख भड़के यूजर्स

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 4 लाख 18 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ ब्लॉगर इस तरह के भद्दे कॉम्बिनेशन वाले खाने को सामने ला रहे हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा चाय में डूबने के बाद रसगुल्ला अब गुलाब जामुन में बदल गया. दूसरे यूजर ने रसगुल्ले के लिए न्याय की अपील की है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'हज़ार लानत भेज रहा हूं, उसे नहीं जिसने इसका ईजाद किया, उसे जो पैसा देकर ये ख़रीदकर बढ़ावा दे रहे हैं'.

यह भी पढ़ेंः प्ले स्कूल से सामने आया एक डराने वाला वीडियो, बच्चों के साथ हो रहा था बुरा बर्ताव... देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

Embed widget