एक्सप्लोरर

Viral Video: पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था शख्स... तभी पैर में लिपट गया जहरीला सांप, लोग बोले- 'और करो चोरी'

Viral Video: इस वीडियो में एक बड़ा जहरीला सांप कटहल के पेड़ पर चढ़े युवक के पैरों से लिपटा नजर आ रहा है. पूरी कोशिश करने के बाद भी यह शख्स सांप के चंगुल से आजाद नहीं हो पाता है.

Viral Video: सांप को देखते ही ज्यादातर लोगों की हालत खराब होने लगती है. जरा सोचिए, अगर किसी इंसान के शरीर पर जहरीला सांप चढ़ जाए और उसके पास भागने के लिए कोई जगह भी न हो तो उसकी क्या हालत होगी. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहरीला सांप अचानक एक शख्स के शरीर पर चढ़ जाता है. इस वीडियो में वह शख्स काफी डरा हुआ लग रहा है. अक्सर सांप ऐसी जगहों पर छुप कर बैठता है जहां कोई उसे देख न पाए. पेड़ पर चढ़ते वक्त इस युवक ने भी इस सांप को नहीं देखा होगा.

शख्स के पैर में लिपटा जहरीला सांप VIDEO

अक्सर सांप फलों के पेड़ पर चढ़कर भी बैठे रहते हैं. इस वीडियो में एक बहुत बड़ा जहरीला सांप कटहल के पेड़ पर नजर आ रहा है. दरअसल एक युवक कटहल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ता है, तभी एक जहरीला सांप उसके पैर पर चढ़ जाता है. हाथ में कटहल लेकर वह युवक पेड़ की टहनी पर खड़ा होता है और सांप उसके पैर में लिपट रहा होता है. तभी युवक अपने पैर से सांप का हटाना चाहता है, लेकिन सांप उसके पैर से नहीं हटता है, जिसके बाद उस युवक ने अपने हाथ से कटहल नीचे गिरा दिया.

इसके बाद युवक ऊपर की दोनों टहनियों को पकड़ कर पेड़ से लकटने की कोशिश करने लगा. तभी वह जहरीला सांप जीभ निकालते हुए उस युवक के पैर के नीचे से निकला और उसके दोनों पैरों में लिपटने लगा. वीडियो में वह युवक बहुत डरा हुआ लग रहा है. 24 सेकंड के इस वीडियो में वह शख्स सांप के चंगुल से निकलने की भरपूर कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं निकल पाता है.

यूजर कर रहे कमेंट

इस पेड़ पर कई बड़े-बड़े कटहल मौजूद हैं, जिसे देखकर यह शख्स इस पेड़ पर चढ़ा था. चढ़ते वक्त इसे ऐसा नहीं लगा होगा कि ऊपर इतनी बड़ी समस्या मुंह खोले खड़ी होगी. इस वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो पर ढ़ेरों यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने उस शख्स को खतरों का खिलाड़ी बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा 'और करो चोरी'. वहीं कई यूजर्स ने कैमरामैन की तारीफ की.

ये भी पढ़ें:  Viral Video: लोगों से भरी जीप को बहती नदी के बीच पार करना चाहता था ड्राइवर..पानी के बहाव में सभी बह गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget