एक्सप्लोरर

Video: समुद्र तट पर पर्यटकों के बीच आई खतरनाक शार्क, वायरल हो रहा रूह कंपा देने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में समुद्र तट पर 10 फीट की एक विशालकाय शार्क मछली देखी गई, इस समय कई सारे लोग बीच पर खड़े होकर समुद्र तट का आनंद ले रहे थे.

Trending Video: समुद्र को लोग इसलिए भी देखना चाहते हैं क्योंकि यह दिखने में बेहद खूबसूरत होता है, कभी कभी लोगों का समुद्र घूमने जाना पैसा वसूल हो जाता है क्योंकि वहां उन्हें कुछ रोचक नजारे दिख जाते हैं. ऐसा ही एक रोचक नजारा स्पेन के समुद्र तट पर दिखा जो आपकी रूह में सिहरन पैदा कर देगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में समुद्र तट पर 10 फीट की एक विशालकाय शार्क मछली देखी गई, इस समय कई सारे लोग बीच पर खड़े होकर समुद्र तट का आनंद ले रहे थे. इस अनोखे और खतरनाक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है.

शार्क को देख सहमें लोग

शार्क एक बहुत ही खतरनाक जीव है, जिसके जबड़े में अगर बड़े से बड़ा जानवर भी फंस जाए तो वो मौत को गले लगाकर ही वहां से पार पाता है. ऐसे में 5 से 6 फीट के इंसान तो शार्क के लिए कुछ भी नहीं है. फर्ज कर लो कि आपके सामने एक 10 फीट लंबी विशालकाय शार्क आ जाए तो आपकी क्या हालत होगी? स्पेन में समुद्र के तट पर गर्मी से निजात पाने पानी में खेलने आए कुछ लोग उस वक्त सहम गए जब उनके सामने एक विशालकाय शार्क समुद्र के तट पर आ गई. डेली मेल की मानें तो यह घटना सोमवार को शाम 5 बजे गैलिशियन प्रांत ला कोरुना के मैनन शहर के पास स्थित पोर्डो डी बारेस के समुद्र तट पर हुई.

देखें वीडियो

दोबारा नजर आई शार्क

शार्क को लेकर वहां के अधिकारियों ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे हानिरहित बेसकिंग शार्क के रूप में पहचाना गया है, जो कि एक लुप्तप्राय प्रजाति है. इस बारे में बात करते हुए, स्थानीय मेयर अफ्रेडो डोवाले ने बताया कि उन्होंने तटरेखा के इतने करीब इस तरह की शार्क नहीं देखी थी, शायद यह पानी के बढ़ते तापमान की वजह से तट तक आ गई थी.इसके बाद मंगलवार को भी इस तरह की दूसरी शार्क देखी गई, लेकिन इस बार वो तट से दूर थी. यह आयरशायर के मैडेंस तट नामक स्कॉटिश गांव के एक समुद्र तट पर दिखाई दी. यह शार्क जो सोमवार को दिखाई दी थी इसे फिरोजा नाम से जाना जाता है, जिस तरह से यह तैर रही थी उससे प्रतीत हो रहा था कि शार्क भ्रमित है या फिर बीमार है.

जून में शार्क के दिखने पर बंद हो गया था समुद्र तट

इस साल जून में, स्पेनिश पुलिस ने ग्रैन कैनरिया के तट पर तैरती हुई एक हैमरहेड शार्क की खौफनाक फुटेज शेयर की थी. इस विशालकाय मछली के दिखने के बाद टेल्डे शहर के मशहूर मेलेरा बीच को भी बंद कर दिया गया था. ऑनलाइन मौजूद अन्य फुटेज में भी घबराए हुए तैराकों को किनारे की ओर भागते हुए और पानी से बाहर निकलते हुए देखा गया था. सौभाग्य से, किसी को चोट नहीं लगी, क्योंकि मछली थोड़ी देर के बाद गहरे पानी में चली गई थी.

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @MailOnline के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे हजारों लोगों ने देखा है. वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा...यह किस प्रकार की शार्क है. एक और यूजर ने लिखा...अब वक्त है शार्क को बचाने का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लोगों को समुद्र तट की सैर करते हुए सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: कपल ने शादी करने के महज तीन मिनट बाद ले लिया तलाक, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget