एक्सप्लोरर

नाती की शादी में डांस फ्लोर पर धमाल मचाते दिखी शूटर दादी प्रकाशी तोमर, वायरल हुआ वीडियो

शूटर दादी प्रकाशी तोमर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके एक वीडियो में उन्हें अपने नाती की शादी में डांस करते देखा जा रहा है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो तेजी से वायरल होते देखे जा रहे हैं. जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी एंट्री से लेकर वरमाला के दौरान होने वाले मजाक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं इस बीच शूटर दादी भी एक शादी को लेकर सुर्खियां बटोरते दिखाई दे रही हैं. यूं तो शूटर दादी को किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. पिर भी अपने पोते की शादी में डांस करते दिखाई दे रही शूटर दादी इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं.

शूटर दादी प्रकाशी तोमर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके नाम से एक पेज भी है. जिसमें वह समय-समय पर अपने फैंस को खुद से जुड़ी खबरें शेयर करते देखी जाती हैं. हाल ही में उन्हें कच्चा बादाम सॉन्ग पर अपनी पोतियों के साथ ठूमके लगाते देखा गया था. वहीं अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें उनके पोते की शादी में यमला पगला दीवाना के टाइटल ट्रैक पर डांस करते देखा जा सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dadi Prakashi (@shooterdadi)

वायरल हो रहे वीडियो में अपने पोते की शादी से 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर को डांस फ्लोर पर दूल्हा-दुल्हन के साथ यमला पगला दीवाना के टाइटल ट्रैक पर डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में उनके साथ अन्य मेहमान भी देखे जा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए शूटर दादी ने कैप्शन देते हुए लिखा 'नाती की शादी मैं धूम धमाका'

फिलहाल सोशल मीडिया पर शूटर दादी प्रकाशी तोमर के वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं यूजर्स वीडियो को देख काफी हैरान हो रहे हैं. इसके साथ ही एक यूजर का कहना है कि 'अपनी दादी भी गजब है.' बता दें कि 2019 में रिलीज हुई फिल्म सांड की आंख 'शूटर दादियों' चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर फिल्माई गई थी. जिसमें तापसी पन्नू ने प्रकाशी तोमर की भूमिका निभाई थी. वहीं भूमि पेडनेकर ने चंद्रो तोमर की भूमिका निभाई थी.

इसे भी पढ़ेंः
पेड़ों की दो कतारों के बीच कोसों दूर से शख्स ने पहली बार में दागा गोल, 'डिस्क गोल्फ' का ऐसा वीडियो हैरान कर देगा

 

Tata Nano का बना दिया हेलीकॉप्टर! शादियों में हो रहा इस्तेमाल, जानें कितना है किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget