एक्सप्लोरर

कमल में छिपा था कपल और फिर लग गई आग...शादी में इवेंट के दौरान मची भगदड़, डरा देगा वीडियो

कई बार इन तमाशों की वजह से शादी में हादसे भी हो जाते हैं और खुशियों की जगह मातम पसर जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सिहर उठेंगे.

Trending Video: आजकल शादी सिर्फ सात फेरे लेने तक की बात नहीं रही. अब लोग हर चीज को हटके और फिल्मी बनाने में लगे हैं. चाहे वो दुल्हन की एंट्री हो, वरमाला का तरीका हो या फिर कपल डांस. हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबसे खास और अलग नजर आए. लेकिन इसी चक्कर में कई बार लोग हदें पार कर देते हैं.

कुछ लोग तो इतने ज्यादा दिखावे में लग जाते हैं कि खर्चे का कोई हिसाब नहीं रहता. ऊपर से सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोरने के चक्कर में ऐसी-ऐसी चीजें करते हैं जो न सिर्फ अजीब लगती हैं, बल्कि कई बार खतरनाक भी साबित हो जाती हैं. कई बार इन तमाशों की वजह से शादी में हादसे भी हो जाते हैं और खुशियों की जगह मातम पसर जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सिहर उठेंगे.

शादी समारोह में इवेंट के दौरान लगी आग!

शादी को खास बनाने के चक्कर में कुछ लोग ऐसा आइडिया निकालते हैं, जो सीधा मुसीबत बन जाता है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो ही देख लीजिए आपका दिल दहल जाएगा भाई. वीडियो एक शादी का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को “फूलों सा यादगार” बनाने के लिए कपड़े का एक बड़ा सा कमल बनाया गया था. प्लान ये था कि जैसे ही शादी का सीन शुरू हो, कमल धीरे-धीरे खिले और उसमें से दूल्हा-दुल्हन बाहर आएंगे वो भी सीधा फिल्मी स्टाइल में. लेकिन किस्मत को शायद ये सब ज्यादा ही ड्रामे वाला लग गया. और हुआ यूं कि कमल खिलने से पहले ही उसमें आग लग गई. बस फिर क्या था, शादी का माहौल अचानक अफरातफरी में बदल गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Arya (@ravi_arya_88)

टल गया बड़ा हादसा

आग की लपटें देख वहां मौजूद लोग एक-एक करके दौड़े और कमल को हाथ से खोलकर दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकालने लगे. वीडियो में दिखता है कि दूल्हा भी खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है. हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ये पूरा सीन इतना डरावना था कि वीडियो देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा...“शादी करनी थी या स्टंट शो?” तो कुछ लोग इस हादसे पर हंसने से भी नहीं चूके.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को ravi_arya_88 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये फालतू के चोचले करते ही क्यों हो. एक और यूजर ने लिखा...सस्ते पायरो लगाओगे तो ऐसा ही होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई क्या होगा ये सब करने से, रोज इसी तरह कमल से बाहर आते हो क्या?

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget