एक्सप्लोरर

रशियन महिला को मिला भारत का ये कार्ड तो खुशी का नहीं रहा ठिकाना, दिल जीत लेगा ये वीडियो

वीडियो में उसका चेहरा देख के लग रहा था जैसे किसी लंबी जद्दोजहद के बाद मंजिल मिल गई हो. आंखों में आंसू थे, लेकिन वो भी खुशी वाले. जैसे किसी ने उसका इंतजार, उसकी मेहनत काम आ गई हो.

कभी-कभी कोई छोटी-सी बात दिल को छू जाती है और दिखा देती है कि असली खुशियां कागजों या दस्तावेज़ों में नहीं, बल्कि अपनाए जाने के एहसास में होती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब एक रूसी महिला को भारत का OCI (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड मिला. ये कोई फिल्मी सीन नहीं था, लेकिन उस पल में जो इमोशन था वो किसी सीन से कम भी नहीं था. महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खुशी से झूम रही थी, कैमरे के सामने मुस्कुरा रही थी और कह रही थी.. "अब मैं लगभग भारतीय हूं."

वीडियो में उसका चेहरा देख के लग रहा था जैसे किसी लंबी जद्दोजहद के बाद मंजिल मिल गई हो. आंखों में आंसू थे, लेकिन वो भी खुशी वाले. जैसे किसी ने उसका इंतजार, उसकी मेहनत, और इस देश से उसका लगाव सब कुछ एक मुहर से मान लिया हो. और फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया. लोग मरीना की खुशी से खुद भी खुश हो गए और इंटरनेट पर प्यार की एक लहर सी चल पड़ी.

OCI कार्ड मिलने के बाद फूले नहीं समाई रूसी महिला

एक रूसी महिला को जब भारत में ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड मिला, तो उसकी खुशी देखने लायक थी. तीन साल से ज्यादा इंतजार के बाद जैसे ही उसे ये कार्ड मिला, उसने अपने बच्चे को गोद में लेकर एक प्यारा सा वीडियो बनाया. वीडियो में वो मुस्कुराते हुए कहती है... "मुझे मिल गया! अब मैं लगभग भारतीय हूं." और फिर अपने बच्चे को प्यार से चूम लेती है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. लोग मरीना खरबानी नाम की इस महिला की सादगी और खुशी देखकर भावुक हो गए हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया. जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MARINA KHARBANI Russian in India (@terk_love)

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

यूजर्स ने भी दी बधाई

मरीना का कहना है कि उसने साढ़े तीन साल तक लगातार आवेदन, कागजात और फॉलो-अप किया. वो मेघालय के शिलॉन्ग में अपने भारतीय पति और परिवार के साथ रहती है. अब उसका सपना है कि उसके बच्चे को भी जल्द ही OCI कार्ड मिल जाए. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आपका भारतीयों से लगाव सबसे बड़ी चीज है. एक और यूजर ने लिखा...आपको भारतीय होने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं, दिल से मोहब्बत ही काफी है.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Swiggy Delivery Woman Viral Story: 3 साल की बेटी संग बारिश में काम कर रही थी मां, इसे देख कस्टमर ने जो किया... उसकी हो रही तारीफ
3 साल की बेटी संग बारिश में काम कर रही थी मां, इसे देख कस्टमर ने जो किया... उसकी हो रही तारीफ
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Video: पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget