एक्सप्लोरर

Lucky Bisht Viral Video: नेपाल में तख्तापलट की पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, अब वायरल हो रहा वीडियो

Nepal Coup Lucky Bisht Viral Video: नेपाल में तख्तापलट की स्थिति के बीच भारत के पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे नेपाल के लिए भविष्यवाणी करते दिख रहे हैं.

Nepal Coup Lucky Bisht Viral Video: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद Gen-Z ने जबरदस्त आंदोलन किया, जो कि हिंसक हो गया. इस हिंसा में कई लोगों की मौत भी हो गई है. Gen-Z के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया. इस वक्त वहां पर अंतरिम सरकार बनाने की कवायद जारी है. 

नेपाल में फैली अशांति के दौरान एक पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने आज से करीब ठीक एक महीने पहले ही नेपाल में तख्तापलट की भविष्यवाणी कर दी थी. चलिए जानें कि उन्होंने क्या कहा था. 

एक महीने पहले की थी भविष्यवाणी

वायरल क्लिप में लकी बिष्ट इंटरव्यू लेने वाले से कहते नजर आते हैं, ‘आज 12 तारीख है, इसे नोट कर लीजिए. कुछ ही दिनों में नेपाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आएगी कि वहां की सरकार गिरने वाली है.  ये सुनने में भले चौंकाने वाला लगे, लेकिन सोचिएगा कि लकी बिष्ट क्या बोलकर गया है. लेकिन आप इसे नोट करके रख लीजिए कि 10-15 दिन बाद फिर यह खबर आएगी नेपाल की सरकार फिर से गिर गई है, जो दो महीने पहले बनी थी. कौन है इसके पीछे? 

अब जब नेपाल में Gen-Z का आंदोलन हिंसक हो उठा और प्रधानमंत्री के.पी. ओली के साथ कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया, तो सोशल मीडिया पर लकी बिष्ट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuj Thakuriya (@anuj_thakuriyaa)

 

कौन हैं लकी बिष्ट?

लकी बिष्ट खुद को पूर्व एनएसजी कमांडो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का हिस्सा बताते हैं. उनका दावा है कि महज 16 साल की उम्र में उन्होंने खुफिया एजेंसी से जुड़कर काम किया. उन पर हत्या का आरोप भी लगा था, लेकिन सबूतों के अभाव में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया. उत्तराखंड के हलद्वानी निवासी लकी बिष्ट अब फिल्मों की दुनिया से जुड़े हैं और बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम कर रहे हैं. 

हालांकि, यह अब भी साफ नहीं है कि यह लकी बिष्ट का महज अनुमान था या फिर खुफिया जानकारी पर आधारित कोई बयान.

यह भी पढ़ें: नेपाल में हिंदू नहीं सबसे तेजी से बढ़ रहा यह धर्म, कुछ साल में बौद्ध धर्म को भी छोड़ देगा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget