एक्सप्लोरर

राजस्थानी दुल्हन को 'मायरे' में मिला 3 करोड़ रुपये का तोहफा, ये देखकर भौचक्के रह गए रिश्तेदार, सामने आई वीडियो

राजस्थान राज्य शादी में मायरे के लिए बहुत प्रचलित है. यह वाकया जयपुर के नागौर जिले का बताया जा रहा है. मामा के तीन बेटे जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो शादी में आए मेहमान ये देखकर दंग रह गए.

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी समारोह से जुड़े चौंकाने वाले वीडियो और किस्से वायरल होते रहते हैं. अब इन दिनों एक नए वीडियो ने सबको हैरानी में डाल दिया है. दरअसल जयपुर में तीन मामा ने अपनी भांजी को उसकी शादी पर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का तोहफा दिया है. शादी समारोह में मौजूद सभी गेस्ट ये सब देखकर भौचक्के रह गए. राजस्थान राज्य शादी में मायरे के लिए बहुत प्रचलित है. यह वाकया जयपुर के नागौर जिले का बताया जा रहा है. तीनों मामा जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो शादी में आए मेहमान ये देखकर दंग रह गए. 

तीनों मामा ने अपनी भांजी को शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए का तोहफा दिया. इतना ही नहीं, खेत, सोना, चांदी. ट्रैक्टर, धान और भी कई चीज़ें दी गईं. वायरल वीडियो नागौर जिले के झाड़ेली गांव का है. दरअसल, भंवरलाल पोटलिया और घेवरी देवी की बेटी अनुष्का की 15 तारीख को शादी थी. अनुष्का के नाना अपने तीनों बेटे रामेश्वर, राजेंद्र और हरेंद्र के साथ करोड़ों का मायरा लेकर पहुंचे थे.

दुल्हन को तोहफे में क्या-क्या मिला?

अपने पिता के इस उपकार को देखकर घेवरी देवी और उनके परिवार की आंखें नम हो गईं. घेवरी देवी के पिता ने कहा कि अनुष्का परिवार की इकलौती बेटी है. उसी के भाग्य से मेरे तीनों बेटों को काफी कुछ मिला है. बता दें कि अनुष्का को मायरे में 81 लाख रुपये कैश, 16 बीघा खेत, 30 लाख की जमीन, 3 किलो चांदी, 41 तोला सोना, एक ट्रैक्टर, धान से भरी एक ट्रॉली, और एक स्कूटी तोहफे में दी गई. जबकि गांव के हर परिवार को चांदी का एक-एक सिक्का दिया गया. 

इस मायरे ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

झाड़ेली गांव के इस मायरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसकी हर ओर चर्चा हो रही है. एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लेन-देन की पूरी प्रक्रिया को देखा जा सकता है. इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दिए है. एक ट्विटर यूजर ने कहा कि "दहेज अप्रत्यक्ष रूप से एक मौल भाव है और मायरा मन से भरा जाने वाला है". जबकि दूसरे ने कहा कि "दहेज में देना होता है इसलिए बुरा है और मायरे में लेना होता है, इसलिए अच्छा है".

ये भी पढ़ें: बीच सड़क ओवरलोडेड ट्रैक्टर का जानलेवा 'स्टंट', यूजर्स देख भड़के, ड्राइवर को पढ़ा डाला ट्रैफिक रूल्स का पाठ- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget