अपनों को वक्त देने के लिए रेलवे ने निकाला अनोखा तरीका! स्टेशन पर लिखवाया कुछ ऐसा कि हर तरफ हो रही तारीफ
रेलवे ने भी लोगों को 19 के दशक में जाने की सलाह दे डाली है. जी हां, प्लेटफॉर्म पर रेलवे ने ऐसा बोर्ड लगाया है, जिसे देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा और आप तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे.

आज का दौर सोशल मीडिया का है. हर वो शख्स जो बोल सकता है, समझ सकता है और जिंदा है उसके जिस्म में सांसों के साथ साथ एक स्मार्ट फोन भी है जो कि उसके शरीर का एक अभिन्न अंग बन चुका है. आप इंसान से फोन लेकर देखिए, उसकी जान देखते ही निकलेगी. आज आप किसी भी शख्स को एक स्मार्ट फोन और अनलिमिटेड डाटा के साथ सालों अकेला छोड़ दीजिए, उसे किसी की भी जरूरत ये स्मार्ट फोन महसूस नहीं होने देगा.
लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब लोगों के पास ऐसे गैजेट्स नहीं थे और वो केवल एक दूसरे से बातचीत करके ही अपना मन लगाया करते थे. अब रेलवे ने भी लोगों को 19 के दशक में जाने की सलाह दे डाली है. जी हां, प्लेटफॉर्म पर रेलवे ने ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा और आप तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे.
रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर लगाया अनोखा बोर्ड!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक रेलवे प्लेटफॉर्म की तस्वीर दिखाई गई है. इस प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा सा बोर्ड लगा है जिस पर दिल को छू लेने वाली बात की गई है. अमूमन लोग रेलवे प्लेटफॉर्म पर टाइम पास करने के लिए रेलवे का वाईफाई खोजते हैं, बस उन्ही लोगों के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर एक बोर्ड लगाया और उस पर लिखा..." "We Do Not Have WIFI, Talk To Each Other. Pretend It's 1995" यानी हमारे पास वाईफाई नहीं है, कृपया एक दूसरे से बात करें और मानकर चलें कि यह 1995 का वक्त है. बस यही बात यूजर्स के मन को खूब भा गई और लोग भर भर कर रेलवे के इस बोर्ड की तारीफ करने लगे. आइए आपको बताते हैं कि क्या कहा यूजर्स ने रेलवे की तारीफ में.
But bhai main to single hu 😭 pic.twitter.com/9oE6fIsstg
— Vishal (@VishalMalvi_) April 1, 2025
यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'
यूजर्स खूब कर रहे तारीफ
पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर@VishalMalvi_ नाम से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बात है, बहुत अच्छा आईडिया है. एक और यूजर ने लिखा... मजा आ गया, ऐसा ही हर जगह होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वाईफाई और इंटरनेट बेहद जरूरी है, लेकिन अपनों के लिए वक्त निकालना उससे भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे
Source: IOCL



























