एक्सप्लोरर

कुकर बना 'बम', वीडियो देख जाएंगे सहम, किचन में खाना बना रहे लड़के के मुंह पर फटा!

कुकर ने खाना बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने का काम किया है. हालांकि कई बार इसके फटने की घटनाएं देखने-सुनने को मिल जाती हैं, जिनसे लोगों में दहशत पैदा हो जाती है.

कुकर में खाना बनाना आसान होता है. बस मसालों और सब्जियों को मिक्स करके सीटी लगाइए और लजीज पकवान तुरंत बनकर तैयार हो जाएगा. चावल बनाना है, तो बस चावल और पानी कुकर में डालकर सीटी लगा दीजिए. हालांकि, कुकर में जितनी जल्दी खाना बनता है, उतना ही वह कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो जाता है. इसका जीता-जागता नमूना दिल दहला देने वाले एक वीडियो में देखने को मिला है. 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किचन में रखा कुकर एकदम से बम बन गया और फिर खाना बना रहे एक लड़के के मुंह पर फट गया. जिसने भी ये वीडियो देखा, उसकी रूह कांप गई. दुनियाभर में लोग पैसा कमाते हैं, ताकि वो दो वक्त का खाना आराम से खा सकें. कुछ लोग खुद से भी खाना बनाते हैं, लेकिन जिन लोगों ने भी ये वीडियो देखा, वो अब कुकर को देखकर एक बार डरेंगे जरूर. 

वीडियो में क्या हुआ?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि एक रूम में खाना रखी हुई कुछ प्लेटें मौजूद हैं. वहां पर एक लड़का भी खड़ा नजर आता है, जो कुछ लेने के लिए किचन में जाता है. वह अभी पतीले से कुछ निकालकर प्लेट में डाल रहा होता है कि एक दम से चूल्हे पर रखा कुकर पलटने लगता है और उसमें से गैस निकलती है. कुछ ही सेकेंड में एक जोरदार धमाका होता है और कुकर फट जाता है. 

गनीमत ये रहती है कि कुकर के फटने से कुछ सेकेंड पहले ही लड़का थोड़ा सा पीछे हो जाता है, लेकिन कहीं न कहीं वह उसके चेहरे से कुछ दूरी पर ही फट पड़ता है. लड़का कुछ पल के लिए ठहरता है और फिर तुरंत किचन से बाहर निकल जाता है. इस दौरान उसके हाव-भाव ये बयां करने के लिए काफी होते हैं कि किस तरह वह मौत को छूकर निकला है. 

गौरतलब है कि कुकर के फटने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. इसकी मुख्य वजह सीटी के जरिए गैस का बाहर नहीं निकलना होता है. इसलिए लोगों को बताया जाता है कि जब भी वो कुकर को धोएं, उसकी सीटी को जरूरी साफ कर लें, ताकि उसमें कुछ भी ऐसा न फंस जाए, जिसकी वजह से कुकर की गैस बाहर निकलने में दिक्कत हो.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी पीते हैं खौलती हुई चाय और कॉफी? शरीर में हो सकती हैं ये दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल
मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल
पार्क में बैठी लड़कियों से Insta ID मांग रहा था लड़का, बन गया वीडियो
पार्क में बैठी लड़कियों से Insta ID मांग रहा था लड़का, बन गया वीडियो

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग

Embed widget