एक्सप्लोरर

क्या आप भी पीते हैं खौलती हुई चाय और कॉफी? शरीर में हो सकती हैं ये दिक्कतें

आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें गैस से उतरी चाय या कॉफी पीना पसंद होता है. अगर वो थोड़ी सी भी ठंडी हो जाती है तो वह उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं. ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है.

भारत में अधिकतर लोग दिन की शुरुआत किसी गर्म ड्रिंक से करते हैं. कुछ लोगों को गर्म चाय भाती है तो कुछ लोगों को कॉफी और ग्रीन टी बहुत पसंद आती है. हर किसी को अलग-अलग हॉट ड्रिंक अच्छी लगती है. मगर कई बार लोग इनका बहुत ज्यादा गर्म रूप में सेवन करते हैं. आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें गैस से उतरी चाय या कॉफी पीना पसंद होता है. अगर वो थोड़ी सी भी ठंडी हो जाती है तो वह उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं. क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म ड्रिंक्स पीने से आपको कितनी ही तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं...

ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने के नुकसान

1. जलन: बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी या कोई और ड्रिंक पीने से आपका मुंह और जीभ जल सकती है. गले में भी जलन महसूस हो सकती है. जीभ या मुंह जलने की वजह से खाना खाने में दिक्कत होती है. यह दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप कुछ तीखा खाते हैं.

2. डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं: ज्यादा हॉट ड्रिंक पीने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है. ड्रिंक का ज्यादा तापमान आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और इसमें जलन की समस्या पैदा कर सकता है. इसकी वजह से आपको एसिड रिफ्लक्स, पेट खराब और सीने में जलन की दिक्कत महसूस हो सकती है. 

3. बार-बार प्यास लगना: ज्यादा गर्म ड्रिंक पीने का एक नुकसान यह भी है कि आपको बार-बार प्यास लगने लगती है. चूंकि चाय और कॉफी में कैफीन भी मौजूद रहता है, इसलिए यह आपके शरीर के हाइड्रेशन लेवल को भी प्रभावित करता है.

4. बॉडी टेंपरेचर का बढ़ना: गर्मी में ज्यादा गर्म ड्रिंक पीने से आपको कई तरह की दिक्कतें महसूस हो सकती हैं, जैसे शरीर का तापमान बढ़ना, ज्यादा पसीना निकलना, अनकंफर्टेबल फील करना आदि.

5. डेंटल प्रॉब्लम: हॉट ड्रिंक पीने से डेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है. आपके दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Portion Control: पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखने से जल्दी घट सकता है वजन, जानें क्या है ये?      

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget