एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट के लाउंज में परोसे गए खाने में मिला पत्थर का टुकड़ा, तस्वीर हो रही वायरल

Viral News: इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट के एक लाउंज में परोसे गए खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला है. जिस पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

Shocking News: अक्सर लोगों को रेस्टोरेंट और ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने में कई बार अजीबोगरीब चीजें मिलती हैं. बीते कुछ समय में इस तरह की कई घटनाओं का जिक्र लोग सोशल मीडिया पर करते रहते हैं. जिनमें कई बार खाने में कीड़े, सिर के बाल से लेकर मरे हुए जीव तक मिलने की बात कही गई है. जिसके बाद इन विषयों पर भी काफी चर्चा हुई है. फिलहाल अब एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें देश के जाने माने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज में मिलने वाले खाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसे शेयर करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक लाउंज में परोसे गए खाने में पत्थर निकला है. जिसे देख यूजर्स काफी दंग रह गए हैं. तस्वीर में महिला अपने हाथ में खाने के अंदर मिले पत्थर के टुकड़े को लिए नजर आ रही है. इसके साथ ही दूसरी तस्वीरों में एयरपोर्ट के लाउंज की खस्ता हाल को देख हर कोई दंग नजर आ रहा है.

वायरल हो रही इन तस्वीरों को शुभु नाम की एक होमशेफ ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आमतौर पर ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने में पत्थर मिलने की उम्मीद की जाती है, लेकिन अब विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एयरपोर्ट पर भी इस तरह का खाना सर्व किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि  जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्राइमस लाउंज में उन्हें ऐसा खाना सर्व किया गया, जिसमें एक पत्थर का टुकड़ा मिला, जिससे उनका दांत लगभग टूट ही गया था.

फिलहाल इस ट्वीट के वायरल होते ही जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है. साथ ही ट्वीट कर होमशेफ शुभु को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि उन्होंने इस तरह की खामियों का जिक्र किया है. एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि वह इस तरह के प्रबंधन पर जल्द से जल्द ध्यान देगा और उससे रिलेटेड टीम को इसकी जांच के लिए कहेगा. फिलहाल एयरपोर्ट पर मिल रहे इस तरह के खाने को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः दूल्हा और दुल्हन ने किया भोजपुरी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस, देखते रह गए रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget