एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी का लोगों ने कुछ ऐसे किया स्वागत, काफिले पर बरसाए पत्थर- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान आर्मी के ट्रकों का काफिला एक सड़क से गुजर रहा है और सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोग उन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं.

एक ओर पाकिस्तान खुद को लोकतांत्रिक मुल्क बताने की कोशिश करता है, तो दूसरी ओर उसकी जमीन पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इस दावे की धज्जियां उड़ा देता है. बलूचिस्तान से सामने आया ये वीडियो जैसे चीख-चीखकर कह रहा है कि वहां का दर्द अब सड़कों पर उतर आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान आर्मी के ट्रकों का काफिला एक सड़क से गुजर रहा है और सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोग उन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और वो भी किसी डर या छुपाव के बिना, खुलेआम.

बलूचिस्तान के लोगों ने आर्मी पर फेंके पत्थर!

ये कोई अचानक भड़का गुस्सा नहीं, ये सालों की पीड़ा और दमन का उबाल है, जो अब सड़कों पर नजर आने लगा है. बलूचिस्तान लंबे वक्त से पाकिस्तान सरकार और आर्मी की नीतियों के खिलाफ बगावत की जमीन बनता जा रहा है. वहां की अवाम खुद को अलग-थलग, शोषित और नजरअंदाज महसूस करती रही है. राजनीतिक हाशिए पर डाले जाने, आर्थिक संसाधनों की लूट, जबरन गुमशुदगियों और सेना के दमनकारी रवैये ने वहां के लोगों को अंदर ही अंदर तोड़ कर रख दिया है और अब वही टूटन पत्थरों की शक्ल में बाहर निकल रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बगैर किसी खौफ के आर्मी के ट्रकों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं.

कई लोगों ने भारत का बताया वीडियो लेकिन...

हालांकि बहुत से लोग इसे सोशल मीडिया पर भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन कई सारी फैक्ट चेकिंग वेबसाइट्स ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वीडियो सीधे तौर पर बलूचिस्तान का है. पत्थर बगावत की आग में बरसाए गए हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Ltcolonelvikas नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जल्द ही बलूचिस्तान भारत का हिस्सा बनेगा. एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान के गद्दार हैं ये लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये लोग सताए हुए हैं जो अब अलग मुल्क चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget