एक्सप्लोरर

कश्मीर में पशु क्रूरता! तेंदुए की पीट-पीटकर कर हत्या करने के बाद लोगों ने मनाया 'जश्न', Video देख गुस्साए यूजर्स

जिस तेंदुए की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसने इसी महीने जिले में घूम रहे एक दो साल के मासूम बच्चे को मार डाला था. बच्चे की मौत के बाद से ही लोगों का गुस्सा तेंदुए के खिलाफ भड़का हुआ था.

Kashmir Leopard Killed Video Viral: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले से पशु क्रूरता का एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग तेंदुए के साथ अपमानजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. लोगों ने तेंदुए को पहले तो पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. फिर कार के ऊपर बैठाकर उसके साथ खिलौने की तरह खेलने लग गए. इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग खुशी से चीखते-चिल्लाते भी नजर आए. अनंतनाग से इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पशु क्रूरता की खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं. लोग इस कृत्य की जमकर निंदा कर रहे हैं. 

तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या

दरअसल जिस तेंदुए की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसने इसी महीने जिले में घूम रहे एक दो साल के मासूम बच्चे को मार डाला था. बच्चे की मौत के बाद से ही लोगों का गुस्सा तेंदुए के खिलाफ भड़का हुआ था. उनमें तेंदुए को लेकर दहशत थी कि कहीं ये अब किसी और को अपना निशाना न बना ले. काफी दिनों से इस आदमखोर तेंदुए की तलाश हो रही थी. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लोगों ने एक बार फिर तेंदुए को इलाके में घूमता पाया. जिसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उसपर हमला बोला दिया. 

वायरल हुआ वीडियो

कई लोगों ने एक साथ मिलकर तेंदुए पर लाठी-डंडों की बरसात की, जिसकी वजह से वो लहूलुहान हो गया. तेंदुए इतनी बुरी तरह से घायल हो गया था कि उसने दम तोड़ दिया. हालांकि लोग फिर भी नहीं रुके. उन्होंने तेंदुए को एक कार के ऊपर रखकर उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया और उसकी मौत का जश्न मनाया. इस घटना एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स भडक गए हैं और पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'इन लोगों को अरेस्ट किया जाना चाहिए'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'जिंदगी भी तुम्हारे साथ ऐसे ही पेश आए, जैसे तुम उस जानवर के साथ आए हो'. 

ये भी पढ़ें: जिंदगी भर फ्री में खा सकते हैं 'Subway' का सैंडविच, बस माननी होगी ये जरूरी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Video: घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
LPG संकट के बीच एक्टिव हो गए भारत के वैज्ञानिक, खाना बनाने का देसी जुगाड़ वायरल
LPG संकट के बीच एक्टिव हो गए भारत के वैज्ञानिक, खाना बनाने का देसी जुगाड़ वायरल
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?

Embed widget